UP Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश को लेकर अब तक सामने आए सभी एग्जिट पोल (UP Exit Poll 2024) के अनुसार, बीजेपी बढ़त बनाए हुए है और एक बार फिर अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने की संभावना है। एबीपी-सीवोटर सर्वे के मुताबिक, यूपी में एनडीए को 62-66 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया अलायंस को 15-17 सीटें मिल सकती हैं। बसपा इस बार शून्य पर रह सकती है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में एनडीए को 49% वोट और इंडिया को 39% वोट मिलने का अनुमान है। इस सर्वे में एनडीए को 67-72 और इंडिया गठबंधन को 8-12 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बसपा को 0-1 सीट मिल सकती है।
न्यूज 18 एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 68-71 सीटें और इंडिया गठबंधन को 9-12 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया न्यूज और डी डायनामिक के सर्वे में एनडीए को 69 सीटें और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बसपा और अन्य दलों को कोई सीट मिलने की संभावना नहीं है।
जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 68-74 सीटें और इंडिया गठबंधन को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान है। बसपा का खाता खुलने की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़े: पंजाब में एक बड़ा हादसा होते होते टला, दो मालगाड़ियों के टकराने से ज़ख्मी हुए दो ड्राइवर
न्यूज नेशन एग्जिट पोल में एनडीए को 67, इंडिया गठबंधन को 10 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। इस पोल में भी बसपा को कोई सीट मिलने की संभावना नहीं है।
रिपब्लिक भारत के सर्वे के अनुसार, यूपी में बीजेपी को 69-74 और इंडिया गठबंधन को 6-11 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को एक भी सीट मिलने की संभावना नहीं है।
रिपब्लिक टीवी P Maro के सर्वे में एनडीए को 69 और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान है। बसपा के खाते में कोई सीट नहीं जाती दिख रही है। इन सभी सर्वेक्षणों में मायावती की पार्टी को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही है।