UP Lok Sabha Chunav 2024: बसपा के इस दांव ने सपा को चिंतित, आजमगढ़ से मैनपुरी तक बिछाया जाल, सपा का हाल बेहाल

UP Lok Sabha Chunav 2024: समाजवादी पार्टी के साथ ही बसपा ने भी वोट बंटवारे को लेकर कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों को बदलने का प्रयास किया है। इंडिया गठबंधन को बसपा का यह कदम नुकसान पहुंचा सकता है।

UP Lok Sabha Chunav 2024:लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टियां केवल मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में ही नहीं लगी हैं, बल्कि प्रत्याशियों को बदलने का क्रम भी जारी है। समाजवादी पार्टी के साथ ही बसपा ने भी वोट बंटवारे को लेकर कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों को बदलने का प्रयास किया है। इंडिया गठबंधन को बसपा का यह कदम नुकसान पहुंचा सकता है।

मैनपुरी में यादव प्रत्याशी

मैनपुरी सीट सपा का गढ़ है, वहाँ से डिंपल यादव को सपा ने टिकट दिया है। यहाँ बसपा ने पहले गुलशन देव शाक्य को टिकट दिया था, लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर शिवप्रसाद यादव को मैदान में उतारा गया। मायावती का ये कदम यादव मतदाताओं को दुखी कर सकता है। इस सीट पर सबसे अधिक 26% यादव वोटर हैं, जो सपा का मूल वोटर हैं. 22% दलित और 9% मुस्लिम वोटर हैं।

UP Lok

आजमगढ़ में मुस्लिम प्रत्याशी

एम-वाई फैक्टर आजमगढ़ सीट पर निर्णायक है। यहां 28% दलित वोटर हैं, 17% यादव और 15% मुसलमान हैं। धर्मेंद्र यादव को यहां से हटाकर सपा ने यादव-मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट रखा है। लेकिन बसपा ने सबीहा अंसारी को मैदान में उतारा है और भीम राजभर का टिकट काट लिया है।

विभिन्न सीटों पर बदले गए प्रत्याशी

मैनपुरी और आजमगढ़ के अलावा बसपा ने अब तक उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों को बदल दिया है। इसमें गाजियाबाद, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, वाराणसी, आजमगढ़ और अमेठी सीटें शामिल हैं। गाजियाबाद चुनाव से पहले बसपा ने अंशय कालरा को टिकट दिया था, लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर नंदकिशोर पुंडीर को दिया गया है।

UP News: जेल से रिहा होते ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने एक बड़ा घोषणापत्र जारी किया: ‘यहां से निकलते ही मैं…’

इसके अलावा, मथुरा में कमलकांत को सुरेश सिंह, वाराणसी में अतहर जमाल लारी को सैय्यद नेयाज अली और फिरोजाबाद में सतेंद्र जैन को चौधरी बशीर के स्थान पर प्रत्याशी बनाया गया है। मैनपुरी में गुलशन शाक्य के स्थान पर शिव प्रसाद यादव, आजमगढ़ में भीम राजभर के स्थान पर सबीहा अंसारी और अमेठी में रवि प्रकाश मौर्य के स्थान पर नन्हे सिंह चौहान को टिकट दिया गया है।

ये हैं बसपा के नए उम्मीदवार

1. मैनपुरी: शिव प्रसाद यादव
2. आजमगढ़: सबीहा अंसारी
3. गाजियाबाद: नंदकिशोर पुंडीर
4. मथुरा: सुरेश सिंह
5. वाराणसी: सैय्यद नेयाज अली
6. फिरोजाबाद: सतेंद्र जैन
7. अमेठी: नन्हे सिंह चौहान

Exit mobile version