UP Lok Sabha Election First Phase 2024 : सहारनपुर समेत 7 लोकसभा सीटों पर संपन्न हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024, UP

UP Lok Sabha Election First Phase 2024 : आज से देशभर में लोकसभा चुनावों (UP Lok Sabha Election ) के पहले चरण के मतदान का आगाज़ हो गया है। जिसमें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटर्स ने वोटिंग की। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए जिनमें सहारनपुर, कैराना, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, और पीलीभीत शामिल हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे जिनमें आज से पहले चरण की शुरुआत के साथ इस चुनावी सफर की शुरुआत होगी।

8 सीटों पर कितने प्रतिशत हुई वोटिंग ?

क्रम. संख्या लोकसभा सीट मतदान प्रतिशत
1.    सहारनपुर 63.29 %
2.    कैराना 58.68 %
3.    बिजनौर 54.68 %
4.    नगीना 58.05 %
5.    मुरादाबाद 57.65 %
6.    रामपुर 52.42%
7.    मुज़फ्फरनगर 54.91 %
8.    पीलीभीत 60.23 %

ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने जारी किया मेनिफेस्टो  

यूपी की 8 सीटों पर कैसा रहा आज का चुनावी माहौल ?

आज यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर धूम-धड़ाके के साथ वोटिंग का कार्यक्रम चला। राज्य में लोकसभा की 80 सीटें हैं वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरु हुई जिसकी समाप्ति शाम 6 बजे हो गई है। आज के आंकड़े के मुताबिक रामपुर की तुलना में सहारनपुर के लोग बढ़-चढ़कर मतदान की प्रक्रिया में भाग लेते नज़र आए। और लोगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया। इसी के साथ देश भर के सभी मतदाता इन चुनावों को लेकर काफी उत्सुक दिखाई दिए। जिन्होंने आने वाले समय, अपनी ज़जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंद के मुताबिक सही पार्टी को वोट दिया।

आज 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। और पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई और अब इंतज़ार रहेगा वोटिंग के दूसरे चरण का जिसमें फिर एक बार से मतदान कराए जाएंगे।

 

Exit mobile version