UP Lok Sabha Election 2024 : जानें यूपी की 10 VIP लोकसभा सीटों का रिज़ल्ट क्या रहा ?

Lok Sabha Election 2024, PM Modi, Rahul Gandhi, Akhilesh yadav, Kanpur, Kannoj, BJP, UP

UP Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच यूपी से जो रुझान सामने आए हैं, उन्होंने समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन काफी अच्छी बढ़त दी है। अबतक के रुझानों में सपा यूपी की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई है। ऐसे में हम आपको यूपी के टॉप-10 VIP सीटों का ताजा हाल बताते हैं।

ये भी पढ़ें : ‘400 पार’ के नारे को जनता ने दिखाया ठेंगा, अपने ही गढ़ों में BJP का हुआ बुरा हाल

1. वाराणासी – वाराणसी में फिलहाल भाजपा के प्रधानमंत्री मोदी 132514 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके निकट प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय राय हैं।

2. रायबरेली – रायबरेली में वर्तमान में कांग्रेस के राहुल गांधी 268102 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके पास प्रतिद्वंदी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह हैं।

3. कन्नौज – कन्नौज से वर्तमान में सपा के अखिलेश यादव 89030 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके पास प्रतिद्वंदी भाजपा के सुब्रत पाठक हैं।

4. मैनपुरी – मैनपुरी से वर्तमान में सपा की डिंपल यादव 172155 वोटों से आगे चल रही हैं। उनके पास प्रतिद्वंदी भाजपा के जयवीर सिंह हैं।

5. मेरठ – मेरठ से वर्तमान में सपा की सुनीता वर्मा 8395 वोटों से आगे चल रही हैं। उनके पास प्रतिद्वंदी भाजपा के अरुण गोविल हैं।

6. कैराना – कैराना से वर्तमान में सपा की इकरा हसन 72808 वोटों से आगे चल रही हैं। उनके पास प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रदीप कुमार हैं।

7. गाजीपुर – गाजीपुर से वर्तमान में सपा के अफजाल अंसारी 67396 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के पारस नाथ राय हैं।

8. अमेठी – अमेठी से वर्तमान में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 95962 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा की स्मृति ईरानी हैं।
9. लखनऊ – लखनऊ से वर्तमान में भाजपा के राजनाथ सिंह 41621 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके प्रतिद्वंदी सपा के रविदास मेहरोत्रा हैं।
10. कानपुर – कानपुर से वर्तमान में भाजपा के रमेश अवस्थी 5663 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अलोक मिश्रा हैं।
Exit mobile version