UP Lok Sabha Election 2024 : आज यूपी में अमरोहा समेत इन 7 सीटों पर आज होगा मतदान

UP Lok Sabha Election 2024

UP Lok Sabha Election 2024 : आज लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरे चरण का मतदान होने जा रहा है और ये मतदान 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर होगा। आपको बता दें कि इससे पहले यानी पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल 2024 को 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर हुआ था। फर्स्ट फेज़ का चुनावी माहौल काफी देखने लगायक था जिसमें सभी लोगों ने बढ़चढ़कर अपना योगदान दिया था। और अब दौबारा उसी जोश को देखा जाएगा।

यूपी की इन सीटों पर आज होगा मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 का दौर काफी गरमाता हुआ नज़र आ रहा है। पहले चरण का मतदान हो चुका है तो वहीं अब दूसरे चरण का भी मतदान आज होने जा रहा है। और दूसरे फेज़ का मतदान 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर हो रहा है। इनमें अगर हम यूपी पर गौर करें तो यूपी 8 लोकसभा सीटों में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर समेत अलीगढ़ और मथुरा भी शामिल है।

ये भी पढ़ें : आगरा में बोले पीएम मोदी- मोदी जान दे देगा मगर आपका मंगलसूत्र पर नहीं आने देगा….?

वोटिंग आज सुबह सात बजे से शुरु होकर शाम 6 बजे समाप्त होगी। जानकारी के मुताबिक होने वाले इस चरण में कुल 91 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। आठ लोकसभा क्षेत्रों में कुल 1,67,77,198 मतदाता है, जिसमें 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला व 791 थर्ड जेंडर हैं।

यूपी में कहां से कौन है उम्मीद्वार

आज से देशभर में लोकसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान का आगाज़ हो गया है। जिसमें 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीटों पर मतदान होना है आप सभी ने देखा कि चुनावों की घोषणा के बाद से ही लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों के बीच एक ज़बरदस्त हलचल देखने को मिली और अब जनता भी मतदानों को लेकर बेहद उत्सुक नज़र आ रही है

 आइए देख लेते हैं कि कहां से कौन है उम्मीद्वार –

क्रम. स. मतदान क्षेत्र

उम्मीद्वार

NDA INDI ALLIANCE BSP
1. अमरोहा कंवर सिंह तंवर दानिश अली मजाहिद हुसैन
2. मेरठ अरूण गोविल सुनीता वर्मा देवव्रत त्यागी
3. बागपत राजकुमार सांगवान मनोज चौधरी प्रवीण बंसल
4. गाजियाबाद अतुल गर्ग डॉली शर्मा नंदकिशोर पुंढीर
5. गौतमबुद्घ नगर महेश शर्मा महेंद्र नागर राजेंद्र सिंह सोलंकी
6. बुलंदशहर डॉ. भोला सिंह शिवराम वाल्मीकी गिरीश चंद्र जाटव
7. अलीगढ़ सतीश गौतम बिजेंद्र सिंह हितेंद्र कुमार
8. मथुरा हेमा मालिनी मुकेश धनगर सुरेश सिंह
Exit mobile version