UP News: लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की सियासी हालात बदल गए हैं। 10 साल तक नंबर वन रहने वाली बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव (UP News) में सियासी झटका लगा और वह दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है, जबकि सपा 37 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इस नई स्थिति में, अखिलेश यादव ने अपने नेताओं को बीजेपी नेताओं से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। राज्यसभा चुनाव के दौरान बगावत करने वाले सपा विधायकों की वापसी के दरवाजे भी बंद कर दिए गए हैं। साथ ही, गठबंधन बदलने वाले आरएलडी चीफ जयंत चौधरी को भी स्पष्ट संदेश दिया गया है।
UP News: बीजेपी नेताओं से अखिलेश की दूरी, बागियों का हिसाब जरूरी, 2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस
लोकसभा चुनाव 2024 में मिली शानदार जीत के बाद अखिलेश यादव के हौसले बुलंद हैं। सपा प्रमुख का पूरा फोकस अब 2027 के विधानसभा चुनाव पर है और वे इसके लिए सियासी तानाबना बुन रहे हैं। उन्होंने बीजेपी नेताओं के लिए नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया है और किसी भी सूरत में बागियों को लेने के लिए तैयार नहीं हैं।
