Site icon News1India

बुलडोज़र के लिए दिमाग की जरुरत… योगी का अखिलेश को करारा जवाब

(UP Politics)

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बुलडोजर चर्चा का विषय बना हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने गोरखपुर में कहा था कि अगर वर्ष 2027 में सरकार बदली तो बुलडोजर गोरखपुर की ओर चलेगा। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका करारा जवाब दिया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलडोजर वही चला सकता है जिसमें बुलडोजर चलाने की क्षमता हो। बुलडोजर चलाने के लिए दिल और दिमाग की जरूरत होती है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी (UP Politics)  की सरकार बनते ही पूरे प्रदेश का बुलडोजर गोरखपुर की ओर चलेगा। मंगलवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय में गोरखपुर के पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा कर रहे अखिलेश ने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में निर्दोष लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। किसान परेशान हैं। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है।

अखिलेश ने उठाए थे ये सवाल

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था (UP Politics) कि लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर सपा हारी है, वहां कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का काम करें। सपा के प्रमुख पदाधिकारियों और नेताओं को उस बूथ पर ले जाएं, जहां समाज के बहुसंख्यक लोग रहते हैं।

क्या सपा सरकार में गोरखपुर की ओर होगा बुलडोज़र का मुंह?

अखिलेश ने कहा था कि समाजवादी सरकार के दौरान हुए विकास से प्रदेश की जनता वाकिफ है। जब से भाजपा की सरकार आई है, प्रदेश हर स्तर पर पिछड़ता चला गया है। महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। अखिलेश ने कहा था कि भाजपा की राजनीति को बेअसर करने में पीडीए मजबूत सहारा साबित हुआ है। संविधान और आरक्षण के मुद्दों को और धार देना होगा। सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है। समाजवादी पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है।

Exit mobile version