Site icon News1India

UP Politics : योगी को भेजी राहुल की चिट्ठी का यूपी में दिखा असर, अर्जुन पासी केस में थाना प्रभारी सस्पेंड

CONGRESS,up news,raebareli news, arjun pasi news

UP Politics : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अर्जुन पासी हत्याकांड को लेकर सांसद राहुल गांधी द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजी गई चिट्ठी के बाद सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज को निलंबित कर दिया गया है। एसपी अभिषेक अग्रवाल ने उन्हें निलंबित किया और शिवकांत पांडेय को नसीराबाद थाने की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि डीएन तिवारी को भदोखर थाने का प्रभारी बनाया गया है। हाल ही में अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में 6 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है, लेकिन आरोपी विशाल सिंह की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए उनके घर जाकर उन्हें समर्थन दिया था। हत्या नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव में हुई थी।

राहुल गांधी ने अपनी चिट्ठी में सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील की थी कि अर्जुन पासी हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की जाए और मामले की आगे की प्रगति की जानकारी उन्हें भी प्रदान की जाए। कांग्रेस नेता की चिट्ठी के बाद समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस मामले की जांच के लिए गया था। सपा ने भी सरकार से इस मामले पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।

Exit mobile version