UP Viral News : नोएडा की नामी यूनिवर्सिटी में कपल फाइट, लड़के ने जड़े लड़की को कई थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Noida, Noida News, Noida Viral News, Noida Viral Video

UP Viral News : आजकल कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ से रोज़ कोई न कोई मामला सामने आता ही रहता है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसे ही एक बार फिर नोएडा से एक मामला सामने आ गया है जो की बेहद नामी यूनिवर्सिटी का है और सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

नोएडा के नामी कॉलेज से एक ऐसा ममला सामने आया है जिसकी हर तरफ काफी चर्चा हो रही है। यह वीडियो नोएडा की एक प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी के कैंपस से सामने आया है जिसमें एक लड़का अचानक एक लड़की को 1 या 2 नहीं बल्कि लगातार कई थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना का पूरा वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पुलिस ने अपने संज्ञान में ले लिया है। पुलिस वीडियो की जाँच कर रही है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वीडियो किस दिन का है। इस मामले का पूरा संदर्भ नोएडा के सेक्टर-126 से है।

ये भी पढ़ें : सुशांत को लेकर भावुक हुई दोस्त शेयर की बचपन की खास यादें, बताई वो चीज़ जो रखी है आज तक संभालकर

जानकारी के मुताबिक ये घटना नोएडा सेक्टर 125 की बताई जा रही है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक लड़का और एक लड़की साथ बैठे हैं। अचानक लड़का उठता है और उसने लड़की को लगातार 3 से 4 बार थप्पड़ मारा। फिर भी लड़की लड़के को रोकने की कोशिश करती है लेकिन लड़के को कोई फर्क नहीं पड़ता। फिर लड़का फिर से 2 थप्पड़ लड़की को मारता है।

Exit mobile version