UPSC Topper 2023: संघ लोक सेवा आयोग का रिजल्ट हुआ घोषित, जानिए कौन हैं आदित्य श्रीवास्तव UPSC टॉपर?

UPSC Topper 2023: Aditya Srivastava

UPSC Topper 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को यूपीएससी 2023 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने इस बार सिविल सेवा परीक्षा में (UPSC Topper 2023) शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, अनिमेष प्रधान ने दूसरा और डोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। आयोग ने अंतिम रूप से कुल 1016 उम्मीदवारों का चयन किया है।

आदित्य श्रीवास्तव ने किया UPSC टॉप

उत्तर प्रदेश से बोलते हुए, आदित्य के पिता, अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आदित्य ने अपनी शिक्षा आईआईटी कानपुर से हासिल की। 2014 से 2019 के बीच उन्होंने आईआईटी कानपुर से बी.टेक और एम.टेक की पढ़ाई पूरी की। फिलहाल, आदित्य हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 2021 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 236वीं रैंक हासिल की। आदित्य को क्रिकेट खेलने का शौक है।

यह भी पढ़े: भाजपा ने अब तक यूपी में 73 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानिए फिरोजाबाद और देवरिया से किसको बनाया प्रत्याशी

आज आया UPSC 2023 का रिजल्ट

देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे मंगलवार 16 अप्रैल को घोषित कर दिए गए। इस बार इस परीक्षा के टॉपर लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव हैं। गौरतलब है कि इस बार कुल 664 पुरुषों और 352 महिलाओं का चयन सिविल सेवाओं के लिए हुआ है।

यह भी पढ़े: बसपा ने डिंपल के खिलाफ मैनपुरी में उतारा दूसरा प्रत्याशी, मायावती ने इस नेता पर लगाया दांव

आज जारी परिणामों में सिविल सेवाओं (आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और अन्य केंद्रीय पदों) के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और रैंक शामिल हैं।

Exit mobile version