Site icon News1India

G-20 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहली बार भारत पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

भारत पहुंचे जो बाइडेन

भारत पहुंचे जो बाइडेन

नई दिल्ली। भारत में होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत पहुंचे हैं. यहां पर 9 और 10 तारीख को होने वाले शिखर सम्मेलन में वो भाग लेंगे. जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में होने वाला है.

 

जल्द पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात 

 

बता दें कि जो बाइडेन बतौर राष्ट्रपति पहली बार भारत आए हैं. दिल्ली में फ्लाइट से उतरने के बाद उन्होंने अपने सबसे सुरक्षित कार बीस्ट पर सवार हुए. जल्द ही जो बाइडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वो राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले बहुत ही महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय ग्रुप जी-20 के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

Exit mobile version