Site icon News1India

Uttar Pradesh: विधान परिषद चुनाव में NDA के 10 और सपा के 3 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, सुभासपा को मिली एक सीट

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में 13 सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव में बीजेपी गठबंधन 10 और सपा से तीन उम्मीदवार मैदान में आएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में (Uttar Pradesh) बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. जिसमें सुभासपा, रालोद और आपनादल के भी प्रत्याशी भी शामिल थे.

NDA का 10 सीटों पर नामंकन

विधान परिषद चुनाव में नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं. उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 10 सीटों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करने पहुंच गए हैं. एनडीए की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल विच्छेलाल राजभर को उम्मीदवार बनाया है.

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से 782 परियोजनाओं की दी सौगात, करीब 34 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का हुआ लोकार्पण

सपा ने 3 सीटों पर किया नामंकन

समाजवादी पार्टी (सपा) से तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है. सपा ने बलराम यादव, गुड्डु जमाली और किरन पाल कश्यप को उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही अब विधान परिषद चुनाव तय हो गया है.

अपना दल से आशीष पटेल ने किया नामंकन

सोमवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, रामतीर्थ सिंघल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और मोहित बेनीवाल ने नामांकन दाखिल कर दिया है. एनडीए गठबंधन से अपना दल से आशीष पटेल, रालोद से योगेश चौधरी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल विच्छेलाल राजभर ने नामांकन दाखिल कर दिया है.

यह भी पढ़े: टीएमसी ने 42 सीटों की लिस्ट जारी, अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ टीएमसी ने यूसुफ पठान को उम्मीदवार बनाया

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

Exit mobile version