Site icon News1India

Uttar Pradesh: यूपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा एक्शन, 17 गैरहाजिर चिकित्साधिकारी सस्पेंड, 3 डाक्टरों पर कार्रवाई

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: बिना सूचना के ड्यूटी से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न जिलों के 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने की है। इसके साथ ही, तीन अन्य चिकित्साधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई भी की गई है।

डिप्टी सीएम (Uttar Pradesh) ने स्पष्ट किया है कि चिकित्सकीय सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले किसी भी चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्यकर्मियों पर बड़ा एक्शन

स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के प्रयासों के तहत लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। गुरुवार को, लंबे समय से अनुपस्थित 17 चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देव, मथुरा के डा. आनंद गोयल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनकोला, सिद्धार्थनगर की डा. नेहा सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर बस्ती की डा. निक्की, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमीन फरेंदा आजमगढ़ की डा. ईशा सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के चिकित्साधिकारी शामिल हैं।

बर्खास्त चिकित्साधिकारियों के नाम

सिद्धार्थनगर की डा. पारुल वर्मा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होलीपुरा, बाह आगरा की डा. कृतिका, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहारन, आगरा की डा. सुनाक्षी सेठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतिया, सिद्धार्थनगर के डा. रजनीश चौधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा, बलिया के डा. राहुल कुमार, अधीन मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया के डा. जैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी को बर्खास्त किया गया है।

यह भी पढ़े: मुश्किल में पड़ी डिमांडिंग आईएएस पूजा खेडकर, मोदी सरकार का बड़ा एक्शन

इनके अलावा जालौन के डा. सत्येंद्र पुरवार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बमटापुर (बरनाहाल) मैनपुरी की डा. अंजली वर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औछा, मैनपुरी की डा. स्वाति कुशवाहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान, मिर्जापुर के डा. अखलाक अहमद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा, बरेली की डा. रूबी जायसवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना फिरोजाबाद की डा. सरिता पांडेय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हथौली जयसिंहपुर, फिरोजाबाद के डा. मनीष मगन शामिल हैं।

3 डाक्टरों पर अनुशासनिक कार्रवाई 

तीन अन्य चिकित्सकों पर अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। इन चिकित्सकों की तैनाती से संबंधित मंडलीय अपर निदेशकों को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन चिकित्सकों में जिला चिकित्सालय, झांसी के अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. मुकुल मिश्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर, बाराबंकी (Uttar Pradesh) में तैनान नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. माधवी सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी, बरेली के अधीन डा. प्रमोद कुमार शर्मा शामिल हैं।

Exit mobile version