Site icon News1India

Uttar Pradesh : समझाने के बाद भी की मनमानी…नोएडा में फॉर्च्यूनर स्टंटबाज़ को पुलिस ने सिखाया सबक

Noida news, stunts on road, Fortuner, traffic personnel, explained, drove car
Uttar Pradesh : यूपी के नोएडा में फॉर्च्यूनर (Fortuner) से स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रईसजादे सड़क पर कार को लहराते हुए लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने 42,500 रुपये का चालान कर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यूपी के नोएडा में फॉर्च्यूनर (Fortuner) से स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रईसजादे सड़क पर किस तरह स्टंट कर रहे हैं। एक वीडियो में उन्होंने गाड़ी के पीछे ट्रैफिक कर्मी को भी दौड़ाया है। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी का चालान कर दिया है और चालक की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें : तीसरी बार शपथ लेने के बाद पहली बार बिहार जाएंगे पीएम मोदी, क्या होंगे कुछ बड़े एलान?

जानकारी के अनुसार, इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फॉर्च्यूनर (Fortuner) से नोएडा की सड़क पर स्टंट किया जा रहा है। वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी चालक से कुछ कहता दिख रहा है। इस दौरान चालक अचानक भीड़ में गाड़ी को आगे बढ़ाने लगता है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी को गाड़ी के पीछे भागने को मजबूर होना पड़ता है। हालांकि उस समय तक गाड़ी तेजी से निकल गई थी।

एक अन्य वीडियो में फॉर्च्यूनर के चालक को तेज रफ्तार में कार को लहराते हुए सड़क पर चलते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार का 42,500 रुपये का चालान काटा है। पुलिस गाड़ी के ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि स्टंटबाजी के कई सारे वीडियो एक इंस्टाग्राम आईडी से रील बनाकर डाले गए हैं। फिलहाल पुलिस गाड़ी और चालक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version