Site icon News1India

Uttar Pradesh: बिहार कि तरह योगी राज में गिरने लगे पुल, अखिलेश ने लगाया लूट का आरोप

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh: बुलंदशहर (Uttar Pradesh) जिले में गंगा नदी पर बनाया जा रहा एक पुल का एक भाग अचानक भरभराकर गिर गया। यह अच्छा संयोग था कि उस समय वहां कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही, आसपास के लोगों का कहना है कि निर्माण में खराब सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।

कहां बन रहा है पुल?

नरसेना थाना क्षेत्र में गंगा नदी पर बनाया जा रहा पुल गिर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। (Uttar Pradesh) ग्रामीणों ने इस दौरान मौके पर काम करना बंद कर दिया। पुल का एक हिस्सा गिरने की खबर सुनकर पुल निर्माण करने वाली संस्था के सदस्यों में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। बुलंदशहर जिले के ऊंचगांव विकास क्षेत्र के मडैया माली गांव में गंगा नदी पर एक पुल का निर्माण कराया जा रहा है।

जिसका खर्च लगभग 83 करोड़ रुपये है। पुल का निर्माण करीब दो साल पहले प्रारंभ हुआ था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि शुक्रवार देर शाम निर्माणाधीन पुल के तीन बीम अचानक गिर गए। पुल के बीम ढहने की सूचना मिलने पर बहुत से लोग वहां पहुंचे।

UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत !

ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप?

ग्रामीणों ने कहा कि पुल बनाने में खराब सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। जो पुल चलाते हुए गिर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल देर शाम ढहने के बाद रात में कर्मचारी वहां पहुंचे। रात में ही उन लोगों ने बीम को गड्ढे में दबाने लगा। शनिवार को ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, तो वे वहां पहुंच गए और कार्रदायी संस्था के खिलाफ नारेबाजी की।

Mukhtar Ansari Death Live: निकला बाहुबली मुख्तार अंसारी का जनाजा, जानिए पल-पल की खबर..

क्या कहा अखिलेश ने?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके सरकार को घेरने की कोशिश की है। गिरे हुए पुल का वीडियो भी अखिलेश यादव ने शेयर किया है। उनका लेख था कि जनता पूछ रही है कि भाजपा ने ठेके के बदले में जो “चुनावी चंदा” लिया है, उसमें उस ठेकेदार ने कितना दिया जो बुंलदशहर में गंगा पर बनाया जा रहा पुल बनते ही टूट गया? भाजपा कर्मचारियों के जीवन से खेल रही है।

Exit mobile version