सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

चाचा को किनारे कर अखिलेश ने खेला ‘ब्राह्मण कार्ड’… जानिए कौन हैं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने नए नेता प्रतिपक्ष के रूप में माता प्रसाद के नाम पर मुहर लग गई है। यूपी के नए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद होंगे, जो विधानसभा में सरकार से सवाल जवाब करेंगे।

by Akhand Pratap Singh
जुलाई 28, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष का ऐलान हो गया है। माता प्रसाद पांडे को इस पद के लिए चुना गया है। वे अखिलेश सरकार में विधानसभा अध्यक्ष थे और सात बार विधायक रह चुके हैं। माता प्रसाद सिद्धार्थ नगर के इटवा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

माता प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में इंद्रजीत सरोज, रामअचल राजभर और तूफानी सरोज भी शामिल थे, लेकिन अंत में माता प्रसाद पांडे के नाम पर मुहर लगी। माता प्रसाद को प्रदेश की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता है और वे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं। उन्हें अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

अगस्त 24, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026

यह भी पढ़े: बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 3 छात्रों की मौत, दिल्ली सरकार की अव्यवस्था उठ रहे सवाल

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद ही नेता प्रतिपक्ष थे। वे मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से विधायक थे। लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने करहल विधानसभा सीट और नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ दिया था। इसके बाद अब समाजवादी पार्टी के इटवा विधानसभा सीट से विधायक माता प्रसाद पांडे को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

कौन है माता प्रसाद पांडेय?

माता प्रसाद पांडेय का जन्म 31 दिसंबर 1942 को सिद्धार्थनगर में हुआ था। छात्र जीवन से ही उनका रुझान राजनीति की ओर था। समाज के गरीब और वंचित लोगों के उत्थान के लिए उन्होंने कई राजनीतिक आंदोलनों में भाग लिया। मुलायम सिंह के समय से राजनीति में सक्रिय माता प्रसाद पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं।

यह भी पढ़े: प्रदर्शन में पहुंचींं AAP सांसद, छात्रों ने किया विरोध- “स्वाति मालीवाल वापस जाओ, राजनीति नहीं…”

आपको बता दें कि उन्होंने अपना पहला चुनाव 1980 में जनता पार्टी से लड़ा और पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया। माता प्रसाद पांडेय सात बार विधायक रह चुके हैं। वे मुलायम और अखिलेश यादव सरकारों में विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पहले वे मुलायम सिंह के बहुत करीबी थे। वर्तमान में वे सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

 

 

 

Tags: Mata Prasad PandeyUttar Pradesh
Share199Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार शाम सैरकपुर...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर शनिवार को भी रुक-रुककर बढ़ता रहा। वाराणसी और प्रयागराज में हालात लगातार...

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Next Post
Manu Bhaker,India At Olympics,Paris Olympics 2024,Olympics 202

Shooter Manu Bhaker : जाबाज़ शूटर मनु भाकर ने शूटिंग में कमाल का निशाना लगाकर ब्रॉन्ज किया अपने नाम

India vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2024, India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup T20 2024 Final

IND Vs SL Asia Cup Final 2024 : श्रीलंका ने पहली बार जीता वूमेंस एशिया कप, भारत को मात देकर रचा इतिहास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist