Site icon News1India

Fire in Noida: इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा। थाना फेस-1 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-9 स्थित एक शॉप के द्वितीय तल पर आग लगने की सूचना मिली है। जहां सेक्टर नौ में स्थिति एक मिलेनियम हार्डवेयर (इलेक्ट्रॉनिक की शॉप) की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। जिसके बाद फायर सर्विस को इसकी सूचना दी गई।

आग लगते ही मच गया हड़कंप, बिल्डिंग को कराया खाली

आग लगते ही हड़कंप मच गया जिसके बाद लोगों ने पुलिस को और दमकल विभाग सूचना दी जहां सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियों मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

सीएफओ गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना फेस-1 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-9 स्थित मिलेनियम हार्डवेयर(इलेक्ट्रॉनिक सामान की शॉप) के द्वितीय तल पर शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया है। एक व्यक्ति तृतीय तल पर बेहोशी की हालत में मिला है, जो धुए के कारण बेहोश होना प्रतीत हो रहा है। उपरोक्त व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है। कोई जनहानि नही हुई है।

Exit mobile version