News1India

Uttar Pradesh: मुकदमा न लिखना एसओ को पड़ा भारी, महिला कांस्टेबल ने SO की आंखों में मिर्च डाल कर की डण्डों से पिटाई

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: रामपुर में महिला कांस्टेबल के डंडे से थाने के एसओ चोटिल हो गए। दो महिला कांस्टेबल के विवाद में एसओ को कूदना भारी पड़ गया। स्कूटी को लेकर दोनों महिला कांस्टेबलों में विवाद हुआ था। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

SO की आंखों में मिर्च डाल कर की पिटाई

जिले के थाना खजुरिया (Uttar Pradesh) में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने एसओ राजीव के हाथ में डंडा मार दिया, जिससे थानेदार का हाथ जख्मी हो गया। मामले में सीओ बिलासपुर रवि खोखर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिसकर्मियों के अनुसार थाने में तैनात महिला कांस्टेबल आरजू से सोमवार शाम साथी सिपाही अमृता भूषण किसी काम के लिए एक्टिवा स्कूटी मांगकर ले गई थी। इस दौरान एक्टिवा की एक वाहन से टक्कर हो गई, जिससे एक्टिवा में नुकसान हो गया। जिसको लेकर दोनों महिला कांस्टेबल में विवाद हो गया।

एक्सीडेंट का था पूरा मामला

एक्टिवा लेकर गई अमृता ने कहा कि वो एजेंसी में एक्टिवा ठीक कराकर देगी, जिस पर आरजू नहीं मानी। दोनों के विवाद में खजूरिया एसओ राजीव कुमार को दखल देना पड़ा। थानेदार ने दोनों को काफी समझाने की कोशिश की। इस दौरान आरजू आग बबूला हो गई और आरोप है की पहले एसओ की आंखों मे मिर्ची डाली फिर डंडा उठाकर एसओ की पिटाई कर दी। जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया।

यह भी पढ़े: पटना में हर्ष मर्डर केस में छात्रों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर किया प्रदर्शन, एक आरोपी गिरफ्तार

इसको लेकर कोई वीडियो वायरल करने की भी चर्चा है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो सीओ बिलासपुर रवि खोखर थाने पहुंचे। मामले में सीओ जांच कर रहे हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया है कि मामले में मेरा तो कोई रोल ही नहीं है। न ही उनके चोट लगी है। विवाद दो महिला कांस्टेबल के बीच हुआ।

एसपी ने कही कार्यवाही की बात

एसपी राजेश द्विवेदी के अनुसार एक महिला कांस्टेबल का विवाद दूसरी महिला कांस्टेबल से था। इसको लेकर एक कांस्टेबल ने एसओ पर भी हमला कर दिया, जिससे वो चोटिल हो गए। मामले में आरोपी महिला कांस्टेबल के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Exit mobile version