Site icon News1India

Uttar Pradesh : दो बेटियों का ICU वार्ड में हुआ निकाह, एक ऐसी कहानी जो कर देगी इमोश्नल

Uttar Pradesh, Lucknow, Hospital, ICU, Doctor, Era Medical College

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बेहद हैरान कर देने वाली और दुख भरी खबर सामने आई है। इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो मुस्लिम लड़कियों की आईसीयू वार्ड में निकाह होता हुआ नज़र आ रहा है। वीडियो में आप एक मौलवी को एप्रेन निकाह पढ़ते हुए देख सकते हैं। इस निकाह के पीछे की कहानी भी ऐसी है जो आपके दिल को इमोशन्स से भर देगी।

दरअसल, लखनऊ में रहने वाले मोहम्म्द इकबाल की तबियत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी और उनकी हालरत दिन पे दिन खराब होती जा रही थी इसी के चलते उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। उनकी बिगड़ती हालत को लेकर जहां परिवार परेशान था तो वहीं उनकी बेटियों ने कह दिया था कि अगर उनके पिता अगर इस दुनिया में नहीं रहे तो वो कभी भी शादी नहीं करेंगी। बेटिंयों की ये बात सुन कर पूरा परिवार चिंता में आ गया।

Hospital वालों से की विनती

इसी बीच, परिजनों ने एरा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात की। उन्होंने और उनके पिता इकबाल ने डॉक्टरों से विनती की कि उन्हें अपनी दोनों बेटियों का निकाह आईसीयू वार्ड में ही करने की अनुमति दे दी जाए। इकबाल ने डॉक्टरों से कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी दोनों बेटियों की शादी उनके सामने ही हो जाए। इससे पिता का अपनी दोनों बेटियों का निकाह अपनी आँखों के सामने होता हुआ देखने की खश्वाी लशी भी पूरी हो गई।

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा, “EVM एक ब्लैक बॉक्स..।

बताया जा सकता है कि पूरे मामले को जानने के बाद, डॉक्टरों ने भी इस परिवार का साथ दिया और उन्होंने पिता और पूरे परिवार की मांग को मान लिया, और आईसीयू वार्ड में ही निकाह की अनुमति दे दी। इसके बाद, दोनों बेटियां अपने होने वाले दोनों पतियों के साथ आईसीयू में पहुंचीं, जहां परिवार के अहम सदस्य भी मौजूद थे। निकाह के लिए मौलाना को भी आईसीयू वार्ड के अंदर बुलाया गया था।

इस दौरान, डॉक्टर्स और नर्स भी आईसीयू वार्ड में ही मौजूद रहे। मौलाना ने मरीज इकबाल के सामने ही उनकी दोनों बेटियों का निकाह पढ़वाया और दोनों जोड़ों ने “कबूल है, कबूल है, कबूल है” कहकर निकाह को स्वीकार कर लिया। इस तरह, आईसीयू में भर्ती एक पिता की दोनों बेटियों की शादी उनके सामने ही हो गई।

Exit mobile version