News1India

देशभर में मची विजयदशमी की धूम, जानें कल किस मुहूर्त पर होगा रावण दहन

Dussehra 2024 : दशहरे का दिन उस समय को दर्शाता है जब भगवान श्रीराम ने रावण को पराजित किया था। इसलिए इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। दशहरे के दिन रावण का पुतला बनाकर उसे जलाने की परंपरा है, जिसे रावण दहन कहा जाता है। आइए, जानते हैं कि इस वर्ष रावण दहन का मुहूर्त क्या रहेगा।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर, 2024 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा। ​इस प्रकार, दशहरे का पर्व इस वर्ष शनिवार, 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा।​ रावण दहन प्रदोष काल में किया जाता है।

Dussehra

Exit mobile version