News1India

दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अनुमान, 10 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, IMD का अपडेट जारी

Weather:  सावन आ गया है और इसके साथ ही मानसून भी दिल्ली-एनसीआर पर मेहरबान होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। चाहे पहाड़ हो या मैदानी इलाक़े, हर जगह बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। मंगलवार को भी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिज़ाज बदल दिया।

हालाँकि, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव ने कुछ राज्यों के लिए खतरे के रूप में उभरा है, जिससे भारी बारिश के (Weather) कारण राज्यों में जलभराव की स्थिति के चलते बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसी समय, दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज यूपी सहित 10 राज्यों में बादल बरस सकते हैं। आइए जानें आज कहाँ-कहाँ बारिश होगी…

Weather

मौसम विभाग के अनुसार:

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए नवीनतम अपडेट में बताया गया है कि बुधवार को (Weather) हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, यूपी, गोवा, मध्य प्रदेश, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी और राजस्थान में 26 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि यहाँ पूरे हफ्ते बूंदाबांदी की संभावना है।

इसके अलावा:

अधिक जानकारी के लिए:

उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिन बारिश होगी

आईएमडी के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की (Weather) संभावना है। अगले तीन-चार दिनों तक कुछ जिलों में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। बारिश के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

हिमाचल में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी

अन्य राज्यों की तरह, आईएमडी ने हिमाचल में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को, मौसम केंद्र शिमला ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि राज्य में मानसून 29 जुलाई तक सक्रिय रहेगा।

Exit mobile version