Site icon News1India

Delhi-NCR में भारी बारिश टेंशन, गुजरात में 26 लोगों की मौत, 18 राज्यों के लिए आज IMD की चेतावनी

 Weather

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश हो रही है। कल रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते राजधानी की सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 29 अगस्त को दिल्ली समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

उधर, गुजरात में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते राज्य के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कल रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। Weather विभाग के अनुसार 31 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज और अगले 2 दिनों में देशभर में कहां और कैसा मौसम रहने वाला है? वहीं, बारिश के चलते राज्यों में हालात कैसे हैं?

गुजरात में बारिश के चलते 26 लोगों की जान गई

गुजरात में पिछले 4 दिनों से बारिश हो रही है, जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। वहीं, बारिश के चलते अलग-अलग हादसों में 4 दिनों में 26 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य के हालात का जायजा लिया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, वायुसेना, तटरक्षक बल को बचाव अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। 17 हजार से ज्यादा लोगों को बचाकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। द्वारका, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर में 200 मिमी बारिश हुई है। Weather विभाग ने अगले 2 दिन बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में 2 दिन और मौसम खराब रहेगा

Weather विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 दिन मौसम खराब रहेगा। हालांकि, 2 सितंबर तक बारिश जारी रहेगी। इस बार मानसून में राजधानी में अगस्त महीने में सबसे ज्यादा और लगातार बारिश हुई। 1 अगस्त से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में राजधानी का अधिकतम तापमान 33 या 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री बना हुआ है। हालांकि बादल छाए रहने और बारिश के बावजूद लोग उमस से परेशान रहे, लेकिन लोगों ने सुबह और शाम के सुहाने मौसम का लुत्फ भी उठाया। 2 सितंबर तक राजधानी का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आज इन राज्यों में होगी अच्छी बारिश

एकादशी पर विष्णु की कृपा इन राशियों पर बरसेगी, घर में सुख-समृद्धि आएगी, पढ़ें आज का राशिफल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, सिक्किम, असम में बारिश का अनुमान है।

Exit mobile version