Weather Update: कहीं इतनी बारिश की बाढ़ के हालात, कही अब भी लोग कर रहे इंतजार, यूपी में गिरेंगे ओले..मुंबई में रेड अलर्ट

Weather Update

Weather Update: देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है, जबकि कुछ स्थानों पर लोग अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में आज की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक बारिश ने लोगों को सुकून पहुंचाया है।

दिल्ली-एनसीआर में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज की बारिश से दिल्ली के निवासियों को राहत मिली है।

पानी में डूबी मुंबई, बिहार में बढ़ सकता है तापमान

मुंबई में भारी बारिश के कारण स्थिति विकट हो गई है। बारिश के कारण हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में यहां भारी बारिश हो सकती है और इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में मानसून (Weather Update) की गति धीमी पड़ गई है, जिससे तापमान बढ़ सकता है। हालांकि, उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

यूपी में गिर सकते है ओले, कर्नाटक में भारी बारिश 

उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और ओले भी गिर सकते हैं।

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे प्रशासन सतर्क है।

यह भी पढ़े: दिल्ली से उत्तर प्रदेश तक हल्की बारिश हुई, लेकिन बिहार में मानसून कमजोर हुआ

असम में बाढ़, केरल में बारिश का अलर्ट

असम में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोग शिविरों में रहने को मजबूर हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ और बारिश के कारण फ्लाइट और ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।

पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, बिहार, मुंबई, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, सिक्किम, गोवा, केरल, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, गुजरात और केरल में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लद्दाख, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अनुमान है।

Exit mobile version