Weather Update:सावधान! दिल्ली सहित इन राज्यों में गर्मी फिर से लोगों को सताएगी, राजस्थान में हीटवेव का खतरा

Weather Today: भारत मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान के जैसलमेर में हीटवेब चलने का अनुमान लगाया है। 16 मई को दिल्ली, जयपुर, बनारस, पटना और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना नहीं है।

Weather News Today: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और राजस्थान में अभी भीषण गर्मी है। आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार को राजस्थान में हीटवेव हो सकता है। बिहार और राजस्थान में भी बादल छाए रहेंगे। दिन भर दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कई हिस्सों में भी बादल छाए रहेंगे और तेज गर्म हवा चलेगी।

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा। गुरुवार को दिल्ली और एनसीआर में लोगों को भारी गर्मी का सामना करना होगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को आसमान साफ रहने और 20 से 30 km/h की रफ्तार से तेज हवाओं का अनुमान लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

weather today

दिल्ली में बुधवार को सबसे अधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। दिल्ली में आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। दिन भर सापेक्षिक आद्र्रता 28 से 49 प्रतिशत रही।

जैसलमेर में 45 डिग्री तापमान रहने की संभावना है

IMD का कहना है कि आज राजस्थान में हीटवेब की संभावना है। गुरुवार को जैसलमेर में सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री के पार रहने का अनुमान है। जयपुर में भी बादल छाए रहेंगे। जयपुर और जैसलम में अधिकतम 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान रहता है और आसमान साफ रहता है।

Rajasthan Water Crisis: राजस्थान जल संकट, केपटाउन की राह पर राजस्थान?, मगर कैसे?

लोगों की समस्याएं गर्मी से बढ़ जाएंगी

लखनऊ, बनारस, प्रयागराज और बांदा में 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक का तापमान हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने को कहा है। इन शहरों में सबसे अधिक 42-44 डिग्री तापमान होगा। दिन में आसमान साफ रहेगा।

गर्मी बिहार की राजधानी पटना और गया में भी दिखाई देगी। लेकिन दिन में दोनों शहद में बादल रहेंगे। अधिकतम 41-42 डिग्री और कमतम 26-29 डिग्री रहेगा।

Exit mobile version