Weather Update: दिल्ली में आज बारिश के आसार, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Weather Update शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई वर्षा के बाद शनिवार को पूरे दिन आंशिक बादल छाए रहे। रविवार की सुबह भी आसमान काला था। रविवार, 23 जून को भी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है, IMD ने बताया है। तो आइए जानते हैं कि दिल्ली के अलावा और किन राज्यों में राहत मिलेगी।

IMD

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में कई सप्ताह से पड़ रही भारी गर्मी के बाद पिछले शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। दिल्लीवासियों को फिर से राहत मिली है। रविवार, 23 जून को, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने Weather Update कहा कि दिल्ली में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है, जिसमें हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

IMD ने बताया कि दिल्ली के अलावा अगले 24 घंटों में दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Weather Update

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में रविवार को अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहने की संभावना है। सोमवार को आंधी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए एक यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। 27 जून को मौसम विभाग ने कहा कि हल्की वर्षा हो सकती है। 27 जून से तापमान घटेगा।

Delhi Water Crisis : अनशन स्थल पर किया हमला, बीजेपी पर जल मंत्री अतिशी ने लगाया आरोप

दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा?

23 जून, 2024

अन्य राज्यों में:

सूचना का स्रोत:

Exit mobile version