Weather Update : यूपी में मौसम पर आई ताज़ा जानकारी, इन इलाकों में भारी बारिश के संकेत

IMD,UP News,weather updates,UP Ka mausam update, up mein barish kab hogi

Weather Update : देश भर में गर्मी अपना रोद्र रूप दिखा रही है प्रदेश के लोग बारिश के इंतजार में हैं। इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की लखनऊ इकाई ने महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है। वहां के मौसम की ताज़ा अपडेट के लिए लोग IMD की साइट पर जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में सभी लोग फिलहाल बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि 18 और 19 जून को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। डेली रिपोर्ट में IMD ने यह भी बताया कि 18 जून 2024 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम (Weather Update) सुखद रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारें हो सकती हैं। 19 जून को उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारें हो सकती हैं। इस अवधि में कुछ स्थानों पर तेज सतही हवाओं की संभावना भी है, जिनकी गति 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारीश

मौसम विभाग ने बताया है कि 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर उष्ण लहर (लू) से तीव्र उष्ण लहर (भीषण लू) जारी रहने की संभावना है। 19 जून को भी प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में कुछ स्थानों पर उष्ण लहर (लू) से तीव्र उष्ण लहर (भीषण लू) जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ेें : बीजेपी ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए उतारे अपने उम्मीद्वार

लखनऊ और उसके आस-पास के मौसम पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि आसमान साफ रहेगा। क्षेत्र में तेज सतही हवाएं (गति 20-30 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 45 डिग्री सेल्सियस और 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 16 और 17 जून को प्रदेश में कुछ स्थानों पर गर्म रात्रि जारी रह सकती है।

उसी दौरान, आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि अगले 3-5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत में मुख्य रूप से मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में भारी वर्षा होने की संभावना है, जो 20 सेमी से अधिक हो सकती है। उत्तर भारत में लू भी चल सकती है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, और दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के लिए आंधी-तूफान से संबंधित ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और झारखंड में आज भी भीषण लू की संभावना है।

Exit mobile version