Site icon News1India

Weather Update: दिल्ली-NCR सहित पांच राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें आज का मौसम

IMD

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में कल भारी बारिश हुई। दिन में रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश ने दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो दी, लेकिन फिर उन्हें दिनभर उमस का सितम झेलना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट Weather दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि गुरुवार को भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आज 25 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 5 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर: आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इन 5 राज्यों में होगी भारी बारिश

गुरुवार को मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, ओडिशा और कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों के लिए एमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 26 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद है।

प्रदर्शन में पहुंचींं AAP सांसद, छात्रों ने किया विरोध- “स्वाति मालीवाल वापस जाओ, राजनीति नहीं…”

अन्य राज्य:

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में लगातार 3 दिन बारिश

पिछले तीन-चार दिनों से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो रही है। NMDC बांध दंतेवाड़ा में टूट गया है, जिससे किरंदुल शहर और आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया है। पिछले तीन दिनों से मध्य प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है, और मौसम विभाग ने बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है।

Exit mobile version