News1India

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रातभर बारिश, आज भी भारी बारिश के आसार

Weather Update: देशभर में इस समय मॉनसून की बारिश हो रही है। बीती रात दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली में यह बारिश इसलिए खास है क्योंकि लगातार चार दिन ऑरेंज अलर्ट में रहने के बाद बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश ने राहत पहुंचाई है।

मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। इस बारिश ने उमस को कम किया है और गर्मी से भी राहत दिलाई है। दिल्ली के अलावा अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Image

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि गुरुवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। आंधी, बिजली चमकने और हल्की बारिश के भी आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 9 जुलाई तक हर दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश में भारी बारिश 

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में 8 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के मुताबिक अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भी बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। गुरुवार को मिर्जापुर, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन और आसपास के जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Jharkhand: हेमंत सोरेन एक बार फिर से बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, चंपाई सोरेन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश:

Exit mobile version