India Vs England : सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने यशस्वी, पहले पारी में भारत 396 पर सिमटा

सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने यशस्वी, पहले पारी में भारत 396 पर सिमटा

विशाखापट्टनम। भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया। जायसवाल ने पहले टेस्ट मैच में 290 गेंदों में 19 चौके और 7 छक्के की मदद से 209 रन बनाए। यह उनके टेस्ट कैरियर का दूसरा शतक है।

पहले पारी में भारत 396 पर ऑलआउट

विशाखापट्टनम टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहले दिन के स्कोर 336 रन पर 6 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने पहले सेशन में ही सिर्फ 60 रनों के भीतर अपने सभी विकेट गवां दिए। भारत के तरफ से सिर्फ यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक बनाने में कामयाब रहें। उन्होंने दूसरे टेस्ट के पहली पारी में 209 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी भारतीय बैटर फिफ्टी भी नहीं लगा सका। इंग्लैंड के तरफ से एंडरसन, रेहान और बशीर ने 3-3 विकेट झटके। जबकि लेफ्ट आर्म स्पिनर टॉम हार्टले को एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें; 12 फरवरी को सदन में बहुमत साबित करेंगे मुख्यमंत्री, उसके बाद पेश होगा राज्य बजट

दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज

दूसरे टेस्ट में यशस्वी भारत के तरफ से दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। उन्होंने यह उपलब्धि महज 22 साल 37 दिन की उम्र में डबल सेंचुरी लगा हासिल की। उनसे पहले विनोद कांबली ने 21 साल 35 दिन और सुनील गावस्कर ने 21 साल 283 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था।

Exit mobile version