Site icon News1India

Yoga OPD : दिल्ली का वो योग संस्थान जहां पर रोज़ लगती है OPD, क्या है चैकअप की फी और रजिस्ट्रेश का तरीका

yoga , yoga opd new delhi , yoga opd news , morarji desai yoga sansthan news
Yoga OPD : योग से बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज संभव है। इसलिए, विशेषज्ञों के अलावा मॉडर्न साइंस से जुड़े अस्पतालों में भी मरीजों के पूर्ण उपचार में योग को शामिल किया जाता है। योग सिर्फ घर पर बैठकर किए जाने वाले आसन नहीं होते, बल्कि यह एक पूरी चिकित्सा पद्धति है और इसके अस्पताल भी हैं। आज हम आपको दिल्ली में एक ऐसे योग संस्थान के बारे में बता रहे हैं जहां योग की ऑपरेटिव डे होती है और दूरदराज के मरीज यहां सिर्फ योग चिकित्सा के लिए आते हैं।
यह संस्‍थान है दिल्‍ली के गोल डाक खाना के पास स्थित मोरारजी देसाई राष्‍ट्रीय योग संस्‍थान. यहां योग की पढ़ाई भी होती है, योग सिखाया भी जाता है और योग से मरीजों का इलाज भी किया जाता है. यहां रोजाना सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ओपीडी लगती है और बाहर से आए मरीजों को देखा जाता है. आइए जानते हैं यहां इलाज कराने के पूरे प्रोसेस के बारे में..

यह भी पढ़ें : माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस वर्कर्स को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

OPD के लिए देने होंगे सिर्फ 50 रूपये

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में कार्यरत योग थेरेपिस्ट सीमा सागर बताती हैं कि जब भी कोई मरीज ओपीडी में आता है, उसे 50 रुपये जमा करने के बाद ओपीडी की पर्ची बनानी पड़ती है और एक फॉर्म भरना होता है। डॉक्टर मरीज की समस्या और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर सलाह देते हैं और उन्हें आगे की चिकित्सा के लिए रेफर करते हैं। मरीज की स्वास्थ्य समस्या के अनुसार, उन्हें थेरेपिस्ट के पास भेजा जाता है, जहां उन्हें सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम, रिलेक्सेशन आदि किये जाते हैं।

Exit mobile version