News1India

जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नही हो सकती, वैसे ही…, अयोध्या से अखिलेश पर जमकर बरसे CM योगी

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath: अयोध्या में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले समाजवादी गुंडे गरीबों का राशन चट कर जाते थे और सपा सरकार में हर क्षेत्र में माफिया सक्रिय थे। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान अराजकता और गुंडागर्दी की स्थिति चरम पर पहुंच गई थी। चचा-भतीजे की जोड़ी हो या दो लड़कों की जोड़ी, ये लोग अराजकता फैलाने और गुंडागर्दी की हदें पार कर जाते थे।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध में लिप्त जितने माफिया थे, चाहे वे प्रयागराज, गाजीपुर, रामपुर या अम्बेडकर नगर के हों, वे सभी सपा के करीबी थे। योगी ने आरोप लगाया कि दंगाइयों के सामने घुटने टेकने वाला व्यक्ति अब संत परंपरा को माफिया कहता है। मुख्यमंत्री  Yogi Adityanath ने जोर देकर कहा, “जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के गुंडे जो बेटियों के दरिंदे हैं, उन्हें कानून के दायरे में लाकर शिकंजा कसने की आवश्यकता है, और यही सरकार कर रही है।”

सपा प्रवक्ता का विवादित बयान: ‘भस्मासुर’ योगी से बचती है बीजेपी और आरएसएस

समाजवादी पार्टी पर आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले की सपा सरकार में गुंडागर्दी और माफिया का बोलबाला था। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासन में गरीबों का राशन चट कर जाना और माफिया का शासन था। मुख्यमंत्री ने बताया कि सपा के शासनकाल में अराजकता चरम पर थी और प्रदेश के संगठित अपराधियों की राजनीति पर उनका दबदबा था। योगी ने यह भी दावा किया कि सपा के नेता समाजवादी गुंडों के समक्ष नतमस्तक रहते थे और कानून की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

विकास के दावे

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने अयोध्या के विकास की कई उपलब्धियां गिनाईं, जैसे 2 लेन से 4 लेन सड़कों का निर्माण, 2 करोड़ 62 लाख शौचालय, 1 लाख 20 हजार मजरों में बिजली की पहुंच, और उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर वितरण। योगी ने कहा कि अयोध्या आज 30 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लाभ उठा रही है और यह प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनने की ओर बढ़ रही है।

सपा और पाकिस्तान पर आरोप

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अयोध्या के दीपोत्सव में जलने वाले दीपों से परेशानी होती है, क्योंकि ये दीप अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे देश को रोशन करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा और पाकिस्तान दोनों को अयोध्या के विकास से परेशानी है, क्योंकि पाकिस्तान भारत का दुश्मन है और सपा को अंधेरे में रहना पसंद है। योगी ने पूर्ववर्ती सपा सरकारों के दौरान अयोध्या में हुए विवादों और अपराधों की ओर भी इशारा किया और दावा किया कि भाजपा सरकार ने अयोध्या को सम्मान और विकास की नई दिशा दी है।

 

Exit mobile version