यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 6 महीने में फिर से होगा एग्जाम

up police recruitment exam 2023यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 6 महीने में फिर से होगा एग्जाम

लखनऊ। पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया। अभ्यर्थीयों  की मांग को देखते हुए  यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 पेपर रद्द कर दिया है। सरकार ने आदेश दिए हैं कि अगले 6 महीने में दोबारा परीक्षा होगी।

मुख्यमंत्री ने दी जानकारी 

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि राज्य में हुए पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसे आगामी 6 महीनें के भीतर संपादित किया जाए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।

Exit mobile version