Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

बसपा नेता को सपा विधायक की बेटी से अपने बेटे की शादी कराना पड़ा भारी, मायावती ने पार्टी से किया निष्कासित

बहुजन समाज पार्टी के नेता सुरेंद्र सागर को अपने बेटे की शादी समाजवादी पार्टी के विधायक की बेटी से करने के कारण पार्टी से निकाल दिया गया है।

Gulshan by Gulshan
December 5, 2024
in Uncategorized
Mayawati News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati News :  बसपा हाईकमान ने जिले के संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रमोद सागर को जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया और पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही पांच बार जिलाध्यक्ष रहे और दर्जा राज्य मंत्री के पद पर रह चुके सुरेंद्र सागर को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया। उन्हें यह सजा इस कारण दी गई कि उन्होंने अपने बेटे की शादी सपा विधायक की बेटी से की। जिला प्रभारी ज्ञान प्रकाश बौद्ध को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रमोद सागर को तीन बार जिलाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन पद से हटने के बाद उन्होंने नए जिलाध्यक्ष को बधाई दी, जिसके कुछ ही समय बाद उनका निष्कासन कर दिया गया। नए जिलाध्यक्ष ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उन्हें निष्कासित किया और उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बहनजी का आदेश सर्वोपरि है। इसके अलावा, नए जिलाध्यक्ष ने सुरेंद्र सागर को भी पार्टी से निष्कासित करने का ऐलान किया। सुरेंद्र सागर बसपा के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं, जो कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं और पांच बार जिलाध्यक्ष बने। 2022 में वह मिलक विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी थे और दर्जा राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

RELATED POSTS

mayawati, mayawati news

UP Politics : मायावती ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए ट्वीट के ज़रिए कह दी ये बात…

September 24, 2024
जानिए दलितों के बड़े राजनेता Mayawati की राजनीतिक किस्से

Lok Sabha 2024 : लोकसभा में क्या है Mayawati का कद ? जानिए दलितों के बड़े राजनेता की राजनीतिक किस्से

April 5, 2024

क्या है पार्टी से निष्कासित किए जाने का कारण ?

पार्टी से निष्कासन के बाद प्रमोद सागर ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई अनुशासनहीनता नहीं की और न ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने हमेशा पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया है। उनका सिर्फ इतना दोष है कि उन्होंने अपने बड़े बेटे अंकुर सागर की शादी समाजवादी पार्टी के आंबेडकर नगर के सपा विधायक त्रिभुवन दत्त की बेटी से की है, जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं और सांसद रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें : संभल हिंसा बनी सबसे बड़ी कलह, अब तक 400 उपाद्रवियों की हुई पहचान, पुलिस करेगी 1 करोड़ की भरपाई

प्रमोद सागर ने यह भी बताया कि उनके बेटे का रिसेप्शन मंगलवार रात को था, जिसमें सपा के राष्ट्रीय सचिव भी शामिल हुए थे। इसके अलावा, जिला प्रभारी ज्ञान प्रकाश बौद्ध ने बताया कि जिले में चार नए जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें महेंद्र सिंह सागर, नवनीत यदुवंशी, ईश्वरी लाल प्रजापति और राजकुमार सागर शामिल हैं।

Tags: mayawati news
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

mayawati, mayawati news

UP Politics : मायावती ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए ट्वीट के ज़रिए कह दी ये बात…

by Gulshan
September 24, 2024

UP Politics : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को कांग्रेस...

जानिए दलितों के बड़े राजनेता Mayawati की राजनीतिक किस्से

Lok Sabha 2024 : लोकसभा में क्या है Mayawati का कद ? जानिए दलितों के बड़े राजनेता की राजनीतिक किस्से

by Gautam Jha
April 5, 2024

नई दिल्ली। (Mayawati in politics)  भारत की राजनीति एक ऐसी गूढ़ रहस्य है, जहां कब किसकी जीत होगी और कौन...

Mayawati News: 50 फीसदी कमीशन मामले में मायावती की एंट्री, कांग्रेस को घेरा, BJP पर भी साधा निशाना

by Juhi Tomer
August 14, 2023

मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमिशनखोरी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में मचे घमासान के बीच बहुजन समाज पार्टी की...

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर फिर भड़की मायावती, विपक्ष दलों के रवैये पर दागे कई सवाल, सरकार से उठाई ये मांग

by Juhi Tomer
July 24, 2023

मणिपुर हिंसा को लेकर आक्रोश हर किसी के अंदर है, वही जहां एक तरफ मणिपुर अभी हिंसा की आग में...

Mayawati On Manipur Violence: मणिपुर की घटना को लेकर बोली मायावती, कहा- – ‘इस मुद्दे पर न हो राजनीति’

by Juhi Tomer
July 21, 2023

मणिपुर में जब से दो महिलाओं के साथ हादसा हुआ है, तब से इस मामले को लेकर पूरा देश गुस्से...

Next Post
Bihar

श्राद्ध में नाच और फायरिंग: बिहार की नई समाजिक परंपरा पर क्या कहती है संस्कृति?

देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार का मिली डिप्टी सीएम की कमान

देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार का मिली डिप्टी सीएम की कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version