Sunday, November 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Budget 2024 Live: 58 मिनट में वित्त मंत्री ने पेश किया सरकार का अंतरिम बजट, फोकस में गरीब महिला, युवा और किसान

Gautam Jha by Gautam Jha
February 1, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS
Budget 2024 Live: Big expectations from the last budget of the government, Finance Minister will present interim budget today
513
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। Budget 2024 बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से हो गई है। सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया और सत्र के दौरान होने वाली चर्चा का  जिक्र किया। जिसके बाद संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को राष्ट्रपति ने संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। जिसके बाद आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। ये मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट होगा।

Budget 2024 Live :

मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में क्या कुछ कहा ? 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Budget 2024 भाषण में कहा कि देश की जनता भविष्य की तरफ देख रहे हैं। वे वर्तमान सरकार से आशान्वित हैं। जब 2014 में हमारी सरकार ने काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं। लेकिन हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से हम आगे बढ़े।

RELATED POSTS

Nirmala Sitharaman

78,213 करोड़ की लावारिस रकम पर सरकार की नजर! कैंप लगाकर बांटने की कर रही तैयारी, जानें कैसे करें क्लेम”

June 11, 2025
Budget 2025 Major Announcements

Budget 2025 मोदी सरकार 3.0 के पहले पूर्ण बजट में क्या है ख़ास ? किसको क्या मिली सौगात कौन रहा खाली हाथ

February 1, 2025

वित्त मंत्री के Budget 2024  भाषण का मुख्य हिस्सा 

  • चार करोड़ किसानों को फसल बीमा का फायदा।
  • प्रतिव्यक्ति औसत आमदनी 50 फ़ीसदी बढ़ा।
  • जीएसटी द्वारा वन नेशन वन मार्केट वन टैक्स संभव हो सका।
  • भारत ने मुश्किल वक्त में जी-20 की अध्यक्षता की।
  • अमृतकाल में सरकार ऐसी नीतियों को अपनाएगी, जिससे देश के सभी व्यक्तियों का विकास होगा। इसमें रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को शामिल किया जाएगा।
  • सौर प्रणाली वाले एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त।
  • सरकार और मेडिकल कॉलेज बनाएगी, मौजूदा अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर किया जाएगा।
  • सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9-14 साल की बच्चियों का टीकाकरण होगा।
  • आयुष्मान भारत का फायदा आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स को भी मिलेगा।
  • पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 78 लाख स्ट्रीट वेंडरों को लोन सहायता प्रदान किया जाएगा।
  • रेलवे की स्पीड और सुरक्षा के लिए रेलवे में हाई ट्रैफिक कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
  • 40 हज़ार रेल कोचों को वंदे भारत कैटेगिरी का बनाया जाएगा।
  • पिछले दस सालों में एयरपोर्ट की संख्या डबल होकर 149 हो गई है।
  • इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुना बढ़ा। वित्त मंत्री ने बताया कि 10 साल में इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुणा बढ़ा है।
  • चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 5.1 % रहने का अनुमान।
  • टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • रक्षा खर्च में 11.1% की बढ़ोतरी किया जाएगा। इसमें जीडीपी का 3.4% उपयोग किया जाएगा।
  • तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।
  • बीते 10 सालों में FDI दोगुना । 2014-2023 के बीच करीब विदेशी निवेश की संख्या बढ़कर 596 अरब डॉलर सरकार की कमाई।
  • ब्लू इकोनॉमिक 2.0 के तहत योजनाएं शुरू होंगी। अगले 50 सालों के लिए 1 लाख करोड़ के ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
  • पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके तहत लक्षयद्वीप के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा।
  • अगले 5 सालों में आवास योजना के तहत 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे।
  • 390 नए यूनिवर्सिटी की स्थापना।

देखिए वित्त मंत्री बजट संबोधन 

वित्त मंत्री का बजट सत्र का भाषण शुरू

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश किया। बजट पेशी के बाद उनका भाषण शुरू हुआ।

मोदी कैबिनेट का बजट पर मुहर

वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार अंतरिम पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई। जिसके बाद बजट पर केंद्रीय कैबिनेट में चर्चा की गई। जहां बजट पर मोदी कैबिनेट ने भी बजट पर मुहर लगा दी। अब बजट संसद में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री आज लगातार छठवीं बार संसद में बजट पेश कर रही हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद थोड़ी देर में वित्त मंत्री का बजट सत्र का भाषण शुरू होगा।

बजट से पहले राष्ट्रपति से मुलाकात

संसद में बजट पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड और पंकज चौधरी के साथ साथ वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

Budget 2024 Live: सरकार के आखिरी बजट से बड़ी उम्मीदें, वित्त मंत्री आज पेश करेंगी अंतरिम बजट

Budget 2024 Live: सरकार के आखिरी बजट से बड़ी उम्मीदें, वित्त मंत्री आज पेश करेंगी अंतरिम बजटBudget 2024 Live: सरकार के आखिरी बजट से बड़ी उम्मीदें, वित्त मंत्री आज पेश करेंगी अंतरिम बजट

संसद में कैबिनेट की बैठक शुरू

बजट पेश होने से पहले उसे संसद की मुहर की जरूरत होती है। जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी संसद पहुंच गए हैं। संसद में कैबिनेट की बैठक हो रही है। बैठक में अंतरिम बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा, कैबिनेट की बैठक में 7-8 एजेंडे और भी रखे जाएंगे।

वित्त मंत्री सबसे पहले Budget 2024 तैयार करने वाली अपनी टीम के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया। 

वित्त मंत्रालय में अधिकारियों से मिलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूरे बजट टीम के साथ फोटो सेशन कराया। इसके बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं जहां राष्ट्रपति से बजट की मंजूरी लेने के बाद वह कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लेंगी और फिर संसद में बजट पेश करेंगी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1752900937075847175

वित्त मंत्रालय पहुंची वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करने से पहले  वित्त मंत्रालय पहुंची। जहां उन्होंने बजट तैयार करने वाले अधिकारियों से मिली। वे आज संसद में इस वर्तमान सरकार की आखिरी अंतरिम बजट पेश करेंगी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1752893194113831098

बजट की कॉपियां संसद भवन पहुंची

दिल्ली में तेज बारिश हो रही है, इस बीच आज संसद में  पेश होने वाले बजट की प्रतियां सुरक्षा के साथ संसद लाई गई।

https://twitter.com/AHindinews/status/1752907899939205366

सबसे अधिक बजट पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने पेश किए है

लोकसभा चुनाव से पहले वर्तमान सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (1 फरवरी ) संसद में लगातार छठा बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री द्वारा वित्त पेशी के बाद उनके नाम कई सारे रिकार्ड दर्ज हो जाएंगे। जिसमें लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के क्लब में वो शामिल हो जाएंगी। भारत के इतिहास में निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्ण कालिक महिला वित्त मंत्री हैं, अभी तक वित्त मंत्री ने जुलाई 2019 से अब तक ससंद में पांच बार पूर्ण बजट पेश कर चुकी हैं। सबसे अधिक बार बजट (10) पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने पेश किए थे।

बजट में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

  • किसान सम्मान निधि की रकम 6 हजार से 8 हजार
  • सेक्शन 80C की टैक्स छूट लिमिट 2.5 लाख रुपए
  • आयुष्मान योजना में बीमा कवर 10 लाख रुपए

आम लोगों की बजट से कई उम्मीद

आज पेश होने वाले अंतरिम Budget 2024  को लेकर सबकी निगाहें सरकार पर है। लोगों को उम्मीद है कि वित्त मंत्री सीतारमण उनके उम्मीदों पर खड़ी उतरेंगी। आम लोगों की उम्मीद में…

  • हाईएस्ट टैक्स रेट के लिए आय सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करना।
  • टैक्स रेट को 30% से घटाकर 25% करना।
  • जीएसटी नेट में विस्तार
  • जीएसटी ,आदि।
Tags: Budget 2024nirmala sitharamanबजट 2024
Share205Tweet128Share51
Gautam Jha

Gautam Jha

Related Posts

Nirmala Sitharaman

78,213 करोड़ की लावारिस रकम पर सरकार की नजर! कैंप लगाकर बांटने की कर रही तैयारी, जानें कैसे करें क्लेम”

by Gulshan
June 11, 2025

Nirmala Sitharaman : देश में बैंकों के पास अब तक 78,213 करोड़ रुपये की ऐसी धनराशि जमा है, जिस पर...

Budget 2025 Major Announcements

Budget 2025 मोदी सरकार 3.0 के पहले पूर्ण बजट में क्या है ख़ास ? किसको क्या मिली सौगात कौन रहा खाली हाथ

by SYED BUSHRA
February 1, 2025

Key Announcements by FM Nirmala Sitharaman वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश किया।...

Budget 2025

बजट के दिन निर्मला सीतारमण की खास सफेद साड़ी बनी चर्चा का विषय, जानिए क्या है इसका बिहार कनेक्शन ?

by Gulshan
February 1, 2025

Nirmala Sitharaman Budget Day : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हैंडलूम प्रेम एक बार फिर 2024 के बजट के मौके...

Niti Aayog

‘झूठा है ममता का दावा’, माइक बंद करने के आरोपों पर निर्मला सीतारमण ने खोली पोल

by Mayank Yadav
July 27, 2024

Niti Aayog Meeting: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में चल रही नीति आयोग की बैठक से बाहर चली...

Union Budget 2024, Union Budget, Budget 2024, FM Nirmala Sitharaman

Budget 2024 : ओल्ड टैक्स रेजिम पर छूट न देने के बाद सामने आया निर्मला सीता रमण का जवाब

by Gulshan
July 26, 2024

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया, जिसमें कई...

Next Post
Ghazipur News : प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 20 लोगों से 25000 रुपए की वसूली, जानिए पूरा मामला

Ghazipur News : प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 20 लोगों से 25000 रुपए की वसूली, जानिए पूरा मामला

Interim Budget 2024

Interim Budget 2024: वित्त मंत्री ने पेश किया अंतरिम बजट, कहा- 'गरीब का कल्याण, देश का कल्याण, ही हमारा मंत्र है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version