बुलंदशहर: अंडर पास में भरे गंदे पानी मे उतरे विधायक प्रदीप चौधरी, RLD मुखिया पर कसा तंज, कहा- ‘BJP नेता सांड की तरह नहीं घूमते’

बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें नेता जी पजामा उठाकर धरपा गांव के अंडर पास में भरे गंदे पानी मे उतरे नजर आए। इस दौरान सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने रालोद मुखिया जयंत चौधरी के भाजपा विधायकों को सांड बताने वाले ब्यान पर भी जबाब दिया।

जानें क्यों घूमते हैं BJP नेता

उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक सांड की तरह नहीं घूमते है। एक कार्यकर्ता के रूप में घूमते है। संगठन ही सेवा है के रूप में घूमते है। वह जनता की किन परेशानियों से गुजर रही है उन्हें जानने के लिए घूमते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता गरीब, मजदूर, बेसहारा लोगों के लिए घूमते है और यही कारण है कि आज में ह धरपा गांव के अंडर पास में भरे गंदे पानी में होकर निकल रहे हैं।

क्योंकि अंडर पास में हुए जलभराव के कारण दर्जन भर से अधिक गांव में रहने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए नेता जी खुद गंदे पानी में उतर गए हैं। इसके बाद सदर विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को समझा और तुरंत डीएम को इसकी जानकारी दी।

जीरो टॉलरेंस की निति पर चल रहा काम

वहीं इस दौरान विधायक ने बताया कि हम किसी कार्यकर्ता के जन्मदिन पर उनसे मिलने जा रहें है। इस दौरान हमने देखा ही यहां कई मोटरसाइकिल पानी में गिरी हुई थी। उन लोगों की समस्या को समझने के लिए हम पानी से निकलें हैं। योगी जी जीरो टॉलरेंस की निति पर काम कर रही रहे हैं। उसी कड़ी में डीएम को इसकी सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़े-Mainpur by-election: पत्नी के लिए अखिलेश ने तोड़ी ‘परंपरा’… चुवानी रण में खुद प्रचार के लिए उतरेंगे SP अध्यक्ष

Exit mobile version