Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बस ने 40 गाड़ियों को मारी जोरीदार टक्कर, 7 लोगों की गई जान, क्या था हादसे की वजह ?

मुंबई के कुर्ला में कल रात एक गंभीर बस दुर्घटना हुई। तेज गति से दौड़ रही बस ने 100 मीटर के दायरे में 40 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 25 से अधिक लोग कुचल गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। अब तक इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग घायल हैं।

Gulshan by Gulshan
December 10, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
Mumbai Bus Accident
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mumbai Bus Accident : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार रात एक भयंकर बस दुर्घटना हुई। एक सरकारी बस तेज रफ्तार में मुंबई के घनी आबादी वाले कुर्ला इलाके में घुस गई और कई लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ी। बस अंततः एक बिल्डिंग के आरसीसी कॉलम से टकरा कर रुक गई, लेकिन इस दौरान बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल गिर गई। बस ने 100 मीटर के दायरे में 40 वाहनों को भी टक्कर मारी। इस दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है और 49 लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह सवाल उठता है कि इस बड़े हादसे के पीछे क्या कारण है? क्या यह ड्राइवर के नशे में होने की वजह से हुआ या फिर बस के ब्रेक फेल हो गए थे? फिलहाल इस हादसे की सटीक वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना के समय मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि बस ड्राइवर नशे में था, जबकि डीसीपी जोन 5 गणेश गावड़े ने कहा कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

RELATED POSTS

No Content Available

घटना ने मचाई अफरा तफरी

यह हादसा सोमवार रात 9:50 बजे हुआ और मुंबई के पश्चिम कुर्ला इलाके में, अंजुम-ए-इस्लाम स्कूल के पास एसजी बारवे रोड पर स्थित एल वार्ड के सामने हुआ। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर इस भीड़भाड़ वाले इलाके में घुस गई, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बस ने 100 मीटर के दायरे में 30-40 अलग-अलग प्रकार के वाहनों को टक्कर मारी, जिससे सड़क पर और वाहनों में बैठे कुछ लोग घायल हो गए। चारों ओर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें : आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण छोटे भाई ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अजीवन भर…

सरकारी बस का नंबर MH-01, EM-8228 था। यह बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस थी, जो कुर्ला स्टेशन से अंधेरी की ओर जा रही थी। बस ने भीड़भाड़ वाले इलाके में 100 मीटर तक लोगों और अन्य वाहनों को टक्कर मारी, जिससे कई लोग घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। अंत में बस एक इमारत से टकराकर रुकी। पूरे घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ रहे थे।

सभी को अस्पताल कराया गया भर्ती

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को निजी वाहनों के साथ-साथ 108 एंबुलेंस के जरिए नजदीकी कुर्ला भाभा अस्पताल भेजा गया। कुर्ला भाभा अस्पताल की डॉक्टर पद्मश्री अहिरे के मुताबिक, 25 लोग घायल हैं, जिनमें से 2 को मृत अवस्था में लाया गया और 2 घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी सभी घायलों का इलाज जारी है।

Tags: Mumbai Bus Accident
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mumbai Bus Accident: दर्जनों लोगों को कुचलते हुए बिल्डिंग से टकराई बस, हादसे में 7 की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

Mumbai Bus Accident: दर्जनों लोगों को कुचलते हुए बिल्डिंग से टकराई बस, हादसे में 7 की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

saira banu

Saira Banu : कभी खूबसूरती की मिसाल, फिल्मी दुनिया की शान, क्या सेहत पर जीत हासिल कर पाएंगी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version