Small Savings Big Dreams: जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा! अगर आप हर महीने सिर्फ ₹4,000 की छोटी सी रकम म्यूचुअल फंड में SIP के ज़रिए लगाते हैं, तो आने वाले सालों में आप 60 लाख रुपए से भी ज्यादा का मजबूत फंड तैयार कर सकते हैं। यह कोई जादू नहीं है, बल्कि कंपाउंडिंग और लगातार निवेश की ताकत है। चलिए जानते हैं कि कैसे आप भी अपने छोटे-छोटे पैसे से बड़ा सपना पूरा कर सकते हैं।
SIP क्या है?
SIP यानी सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान। इसमें आप हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में लगाते हैं। यह एकदम ऑटोमैटिक होता है।आपके खाते से हर महीने पैसा कटकर सीधे फंड में लग जाता है। इससे ना सिर्फ बचत होती है, बल्कि निवेश भी आसान बन जाता है।
जल्दी निवेश शुरू करने का फायदा
जितनी जल्दी निवेश की शुरुआत करेंगे, उतना ज्यादा मुनाफा होगा। मान लीजिए,
मुकेश ने 20 साल की उम्र में ₹1,000 की SIP शुरू की और 40 साल तक किया निवेश। उसे मिला ₹1.18 करोड़।
सुरेश ने 30 साल की उम्र में SIP शुरू की और 30 साल निवेश किया। उसे मिला ₹35 लाख।
सिर्फ 10 साल पहले शुरू करने से तीन गुना ज़्यादा फंड तैयार हो सकता है!
₹4,000 महीने की SIP से कितनी रकम मिलेगी? (मान लीजिए 12% सालाना रिटर्न)
लक्ष्य: ₹60 लाख
मासिक निवेश: ₹4,000
समय: लगभग 24 साल
कुल जमा पैसा: ₹11,52,000
ब्याज से कमाई: ₹48,81,715
कुल फंड: ₹60,33,715
अगर आप 10 या 20 साल SIP करें तो क्या मिलेगा?
10 साल बाद
निवेश: ₹4,80,000
मुनाफा: ₹4,16,144
कुल राशि: ₹8,96,144
20 साल बाद
निवेश: ₹9,60,000
मुनाफा: ₹27,19,429
कुल राशि: ₹36,79,429
दिशा और सोच सही बने मजबूत फाउंडेशन
हर महीने ₹4,000 की SIP आपके लिए एक मजबूत फाइनेंशियल फाउंडेशन तैयार कर सकती है। जरूरी है कि आप जल्दी शुरुआत करें, निवेश को नियमित रखें और धैर्य बनाए रखें। छोटी-छोटी बचत धीरे धीरे बड़े फंड में बदल जाती है, बस दिशा और सोच सही होनी चाहिए