Gold Rate Today : पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। देशभर में 24 कैरेट शुद्ध सोने की दरों में ₹3,170 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹2,900 महंगा हुआ है। हालांकि, सोने की कीमत अब भी अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर यानी ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम से नीचे बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरेट सोने का भाव ₹98,830 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹90,600 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। इसके अलावा मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,450 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट की दर ₹98,680 प्रति 10 ग्राम है।
वहीं, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना दिल्ली के समान ₹98,830 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की दर ₹90,600 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। हैदराबाद में भी सोने के भाव मुंबई और कोलकाता जैसे हैं — 22 कैरेट सोना ₹90,450 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹98,680 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें : गैंगरेप-हत्याकांड: बुलंदशहर में फिर हुई दरिंदगी, पुलिस की…
भोपाल और अहमदाबाद में इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव ₹90,500 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोना ₹98,730 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। और केवल सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी इज़ाफा देखा गया है। बीते सप्ताह चांदी ₹1,000 महंगी हो गई है और 11 मई को इसकी कीमत ₹99,000 प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई। इंदौर के सराफा बाजार में 10 मई को चांदी के भाव में ₹150 की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत ₹97,550 प्रति किलोग्राम हो गई।