Gold Rate Today : भारत में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है और 19 अप्रैल 2025 को इसने एक नया मुकाम छू लिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और घरेलू बाजार—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। जानकारों का कहना है कि मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए जल्द ही सोना ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है।
इस समय देशभर में 24 कैरेट सोने की कीमतें ₹97,000 के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। आज दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹270 की बढ़त के साथ ₹97,730 तक पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी ₹89,600 के पार चली गई है, जिसमें ₹270 का ही इजाफा हुआ है।
कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे ये हैं बड़े कारण:
-
वैश्विक अस्थिरता: अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी और वैश्विक मंदी की आशंकाओं के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
-
रुपया कमजोर: डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट ने भी सोने की कीमतों को ऊपर चढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
-
शादी का सीजन: भारत में चल रहे वेडिंग सीजन के कारण डिमांड में जोरदार उछाल आया है, जिससे कीमतें और चढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के इस होटल में केजरीवाल की बेटी हर्षिता की हुई शाही, जानिए कौन हैं उनके जीवनसाथी…
हालांकि चांदी ने दिखाया उल्टा रुख:
आज चांदी के दामों में थोड़ी नरमी देखी गई है। शनिवार को 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹99,900 पर दर्ज की गई।
देश के प्रमुख शहरों में 19 अप्रैल 2025 को सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम):
शहर | 22 कैरेट गोल्ड | 24 कैरेट गोल्ड |
---|---|---|
दिल्ली | ₹89,600 | ₹97,730 |
मुंबई | ₹89,450 | ₹97,580 |
कोलकाता | ₹89,450 | ₹97,580 |
चेन्नई | ₹89,500 | ₹97,630 |
अहमदाबाद | ₹89,500 | ₹97,630 |
लखनऊ | ₹89,450 | ₹97,580 |
जयपुर | ₹89,450 | ₹97,580 |
पटना | ₹89,450 | ₹97,580 |
हैदराबाद | ₹89,450 | ₹97,580 |
गुरुग्राम | ₹89,500 | ₹97,630 |
बेंगलुरु | ₹89,500 | ₹97,630 |
नोएडा | ₹89,600 | ₹97,730 |
अगर आप गहनों की खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो ये वक्त थोड़ा महंगा साबित हो सकता है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतें अभी और ऊपर जा सकती हैं। ऐसे में निवेश के लिहाज से इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है।