Monday, May 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

फ्लैट में रहना हुआ महंगा! अब मेनटेनेंस चार्ज पर लगेगा 18% GST – जेब पर पड़ेगा सीधा असर…

अपार्टमेंट या हाउसिंग सोसाइटी में रहने वालों की जेब पर अब ज्यादा बोझ पड़ेगा। अगर हर महीने मेनटेनेंस चार्ज 7500 रुपये से ज्यादा है, तो उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।

by Gulshan
April 14, 2025
in Latest News
Flat Maintenance GST
Share on FacebookShare on Twitter

Flat Maintenance GST : अपार्टमेंट और हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले लोगों को अब हर महीने जेब ज़्यादा ढीली करनी पड़ेगी। अगर आप अपनी सोसायटी को हर महीने 7,500 रुपये से ज़्यादा मेनटेनेंस चार्ज देते हैं, तो अब उस पर 18 प्रतिशत माल एवं सेवा कर (GST) देना होगा।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने हाउसिंग सेक्टर से जुड़े नियमों में बड़ा संशोधन किया है। नए नियमों के अनुसार, यदि किसी अपार्टमेंट में रहने वाला व्यक्ति हर महीने 7,500 रुपये से अधिक मेनटेनेंस चार्ज देता है और पूरी सोसायटी का सालाना टर्नओवर 20 लाख रुपये से ज़्यादा है, तो उस मेनटेनेंस पर 18% जीएसटी लागू होगा।

RELATED NEWS

No Content Available

एक से ज़्यादा फ्लैट पर देना होगा टैक्स

अगर किसी निवासी के नाम पर एक से अधिक फ्लैट हैं और वह हर फ्लैट के लिए 7,500-7,500 रुपये (कुल 15,000 रुपये) मेनटेनेंस देता है, तो भी उसे पूरे 15,000 रुपये पर जीएसटी देना होगा। यानी अलग-अलग फ्लैट्स के लिए कोई छूट नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि जनवरी 2018 में जीएसटी काउंसिल की 25वीं बैठक में रेजिडेंट वेलफेयर असोसिएशनों (RWAs) को राहत देने के लिए छूट सीमा को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये कर दिया गया था।

सोसायटी का टैक्स स्टेटस ऐसे करें चेक

अगर आप हर महीने 9,000 रुपये का मेनटेनेंस देते हैं और आपकी सोसायटी का वार्षिक टर्नओवर 20 लाख रुपये से अधिक है, तो आपको 1,620 रुपये अतिरिक्त जीएसटी के रूप में चुकाने होंगे। यानी अब आपको 9,000 की जगह 10,620 रुपये देने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : टेस्ट में त्रिपल सेंचुरी पर BCCI के साथ ही भूली फ्रेंचाइजी, 1076 दिन बाद…

हालांकि, यह नियम सभी सोसायटियों पर लागू नहीं होगा। इसलिए यह जानना ज़रूरी है कि आपकी सोसायटी जीएसटी के दायरे में आती है या नहीं। इसके लिए आप अपने स्थानीय वाणिज्यिक कर कार्यालय (Commercial Tax Office) में 500 रुपये फीस देकर अपनी सोसायटी का रजिस्ट्रेशन और टैक्स स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Tags: Flat Maintenance GST
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
PM Modi News: पीएम मोदी का तीखा हमला “अगर कांग्रेस को हमदर्दी है तो अध्यक्ष मुसलमान बनाएं, 50% टिकट दें”

PM Modi News: पीएम मोदी का तीखा हमला "अगर कांग्रेस को हमदर्दी है तो अध्यक्ष मुसलमान बनाएं, 50% टिकट दें"

Kasganj News

कासगंज में अंबेडकर जयंती के प्लेक्स को लेकर बवाल, दलित-क्षत्रिय पक्षों में पथराव और मारपीट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist