Uttar Pradesh News: यह लिस्ट उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर और सफल बिजनेसमैन की है, जो राज्य के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। ये सभी लोग अपने-अपने बिजनेस में शानदार काम कर रहे हैं और अपने फील्ड में बहुत बड़ी पहचान बना चुके हैं।
मुरलीधन ज्ञानचंदानी (कानपुर)
उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति का नाम मुरलीधन ज्ञानचंदानी है। वह कानपुर के प्रसिद्ध घड़ी ग्रुप के मालिक हैं। उनकी कंपनी डिटर्जेंट पाउडर बनाने के लिए जानी जाती है, और उनकी कुल संपत्ति लगभग 12,000 करोड़ रुपये है।
बिमल ज्ञानचंदानी (कानपुर)
दूसरे नंबर पर कानपुर के ही बिजनेसमैन बिमल ज्ञानचंदानी हैं। उनकी कंपनी बिमल गुटखा और इलायची उत्पादित करती है। उनकी नेटवर्थ 10,500 करोड़ रुपये बताई गई है।
सचिन अग्रवाल (पीटीसी इंडस्ट्रीज)
पीटीसी इंडस्ट्रीज के मालिक सचिन अग्रवाल तीसरे नंबर पर हैं। उनका कारोबार विभिन्न उद्योगों में फैला हुआ है और उनकी कुल संपत्ति लगभग 9,800 करोड़ रुपये है।
लक्ष्मण दास (अमृत बोटलर्स)
अयोध्या निवासी लक्ष्मण दास चौथे नंबर के अमीर शख्स हैं। वह अमृत बोटलर्स कंपनी के मालिक हैं, जो विभिन्न प्रकार के पैक्ड ड्रिंक्स बनाती है। उनकी नेटवर्थ 7,700 करोड़ रुपये है।
हितेश ओबेराय (नोएडा)
नोएडा के बड़े बिजनेसमैन हितेश ओबेराय का नाम इस सूची में पांचवे स्थान पर है। उनकी कुल संपत्ति 7,600 करोड़ रुपये है, और वह अपनी कंपनियों के जरिए उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
दिनेश चंद्र अग्रवाल (इंडिया मार्ट)
इंडिया मार्ट के मालिक दिनेश चंद्र अग्रवाल छठे नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 5,400 करोड़ रुपये है। इंडिया मार्ट एक प्रमुख ऑनलाइन बिजनेस प्लेटफॉर्म है, जिसका भारत में काफी प्रभाव है।
अलख पांडेय (प्रयागराज)
प्रयागराज के अलख पांडेय सातवें नंबर पर हैं। वह एडलेक प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला के फाउंडर हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 4,500 करोड़ रुपये है, और उनका नाम शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी प्रसिद्ध है।
याशीष दहिया (पॉलिसी बाजार)
पॉलिसी बाजार के को-फाउंडर याशीष दहिया का नाम आठवें नंबर पर आता है। वह नोएडा में रहते हैं और उनकी संपत्ति 4,100 करोड़ रुपये है। पॉलिसी बाजार एक प्रमुख ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म है।
अनिल कुमार सिंह (लखनऊ)
लखनऊ निवासी अनिल कुमार सिंह ऐपको इंफ्राटेक के मालिक हैं और उनकी संपत्ति 4,100 करोड़ रुपये है। उनका कारोबार रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा हुआ है।
ब्रजेश अग्रवाल (इंडिया मार्ट)
इंडिया मार्ट के ब्रजेश अग्रवाल दसवें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 3,700 करोड़ रुपये है और वह भी नोएडा के निवासी हैं।