CA Final Result : ICAI ने जारी किए परिणाम, छात्र ऐसे चेक कर पाएंगे नतीजे…

CA Final Result: ICAI has released the results, students will be able to check the results like this…

नई दिल्ली। CA Final Result  नवंबर 2023 और सीए इंटर रिजल्ट नवंबर 2023 आज घोषित कर दिए गए। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल और इंटरमीडिएट कोर्सेस की नवंबर 2023 सत्र की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की। ICAI द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल नवंबर 2023 परीक्षाओं के परिणाम   आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर अपलोड  किया गया है। लिंक के माध्यम से स्टूडेंट्स परिणाम देख सकते हैं। इस बार परिणाम के साथ-साथ स्टूडेंट्स अपने सब्जेक्ट्स और पेपर्स के मार्क्स भी देख पाएंगे।

ऐसे करें CA Final Result चेक

ICAI द्वारा घोषित चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल नवंबर 2023 परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर अपलोड किया गया है। परिणाम देखने के लिए लिंक के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का प्रयोग करते हुए लॉग-इन कर सकते है। जिसके बाद वो अपन परिणाम देख पाएंगे। छात्र परिणाम के साथ-साथ अपने विभिन्न सब्जेक्ट्स या पेपर्स के मार्क्स भी देख सकते हैं।

मेरिट लिस्ट भी जारी

आइसीएआइ द्वारा CA Final Result नवंबर 2023 परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ साथ परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची भी जारी की गई है। सूची के माध्यम से परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार के नामों के साथ-साथ उनके रोल नंबर और कुल प्राप्तांक भी अपलोड किए गए है।

Exit mobile version