Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

किनको मिलाकर जलाने से बैक्टीरिया के साथ साथ दूर होगी निगेटिविटी भी, जानिए शुद्ध हवा और सकारात्मक माहौल का राज

कपूर, लोबान और गुग्गल को मिलाकर जलाने से घर का माहौल शुद्ध होता है। इससे बैक्टीरिया मरते हैं, हवा साफ होती है, और मानसिक शांति मिलती है। साथ ही, यह नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 24, 2025
in Uncategorized
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Pure Air & Positivity: हिंदू धर्म में पूजा के समय कपूर जलाना आम बात है। लेकिन अगर इसमें लोबान और गुग्गल भी मिला दिया जाए तो इसका असर और भी अच्छा होता है। यह न सिर्फ पूजा को पवित्र बनाता है, बल्कि घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है। इससे घर में शांति और सकारात्मकता का माहौल बनता है।

मन को मिलती है शांति और सुकून

जब कपूर के साथ गुग्गल और लोबान जलाए जाते हैं, तो इसकी खुशबू घर के वातावरण को शांत और पवित्र बना देती है। इसकी मीठी महक तनाव को कम करती है और दिमाग को शांति देती है। इससे मन हल्का और शांत महसूस होता है।

RELATED POSTS

No Content Available

सांस की परेशानी में राहत

अगर लोबान को गाय के उपले और देसी घी के साथ जलाया जाए, तो यह धुआं सांस से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है। खासकर अस्थमा और सांस फूलने जैसी दिक्कतों में यह बहुत फायदेमंद होता है। यह तरीका पुराने समय से आजमाया जाता रहा है।

बैक्टीरिया और कीटाणु होते हैं खत्म

जब घर में कपूर, लोबान और गुग्गल को मिलाकर जलाया जाता है, तो उससे निकलने वाला धुआं बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इससे संक्रमण, बुखार और पेट से जुड़ी बीमारियों के कीटाणु भी मर जाते हैं। यह तरीका एक तरह का प्राकृतिक सैनिटाइज़र भी है।

घर की हवा बनती है साफ और ताजगी भरी

गुग्गल और कपूर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। जब इन दोनों को जलाया जाता है, तो ये घर के अंदर की हवा को साफ करते हैं। यह धुआं हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को खत्म करता है और वातावरण को स्वच्छ और ताजा बना देता है।

कब और कैसे करें इसका उपयोग?

इस धुएं को रोज़ाना पूजा के बाद या सप्ताह में कुछ दिन घर में जरूर किया जा सकता है। एक छोटी कटोरी में कपूर रखें, उसमें थोड़ा सा लोबान और गुग्गल डालें और जलाएं। इससे न सिर्फ पूजा में शुद्धता आती है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।

अगर आप अपने घर का माहौल शुद्ध और सुकूनभरा बनाना चाहते हैं, तो कपूर के साथ लोबान और गुग्गल का धुआं जरूर आजमाएं। यह एक आसान, पारंपरिक और असरदार तरीका है।

Tags: Ayurvedic Smoke TherapySpiritual Home Remedies
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Traffic Prahari App

अब हर नागरिक बनेगा 'ट्रैफिक हीरो'! नियम तोड़ने वालों की ऐसे करें रिपोर्ट

The Chainsmokers Actually Make a Great Nickelback Cover Band

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version