Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Religious news : नवरात्रि में क्या करने से मां दुर्गा प्रसन्न होगी,कब है घटस्थापना का शुभ मुहूर्त जानिए पूजा की विधि

चैत्र नवरात्रि 2025 का आरंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होगा। इस दौरान घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:13 से 10:22 बजे तक रहेगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की आराधना करें।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 30, 2025
in धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Chaitra Navratri 2025 Puja Vidhi हिंदू धर्म में नवरात्रि को बेहद खास माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का व्रत साल में चार बार रखा जाता है, जिनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्र होते हैं। चैत्र और आश्विन मास में आने वाली नवरात्रि को प्रत्यक्ष नवरात्रि कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस दिन से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में शुभ मुहूर्त में अखंड ज्योत जलाने और कलश स्थापना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के लिए शुभ समय सुबह 6:13 बजे से 10:22 बजे तक रहेगा। भक्तों को घट स्थापना के लिए कुल 4 घंटे 8 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक रहेगा। भक्त इस समय में भी घटस्थापना कर सकते हैं।

RELATED POSTS

Navratri 2025 Maha Ashtami Kanya Pujan

Navratri 2025: नवरात्रि की अष्टमी शक्ति उपासना का पावन अवसर,कैसे करे महागौरी की आराधना और कन्या पूजन से पाए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

September 26, 2025
Kanpur News : पहले देनी होगी सनातनी होनी की ‘अग्निपरीक्षा’, पास होने पर ही पूरी होगी डांडिया खेलने की इच्छा

Kanpur News : पहले देनी होगी सनातनी होनी की ‘अग्निपरीक्षा’, पास होने पर ही पूरी होगी डांडिया खेलने की इच्छा

September 26, 2025

नवरात्रि पूजा सामग्री की सूची

नवरात्रि की पूजा के लिए कुछ आवश्यक सामग्री इस प्रकार है

रूई/बत्ती, धूप, घी और दीपक

फूल, दूर्वा, पंच पल्लव

5 तरह के फल, पान का पत्ता, लौंग, इलायची

अक्षत, सुपारी, नारियल, पंचमेवा, जायफल, जौ, कलावा

माता की लाल चुनरी, लाल वस्त्र

माता की तस्वीर या अष्टधातु की मूर्ति

माता के श्रृंगार का सामान

लाल रंग का आसन और मिट्टी का बर्तन

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना पूजा विधि

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने के लिए सबसे पहले घर की साफ-सफाई कर लें और स्नान कर शुद्ध हो जाएं। इसके बाद सुख-समृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं और आम या अशोक के पत्तों से तोरण सजाएं।

अब पूजा स्थान पर लकड़ी की चौकी रखें और उस पर मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। साथ ही, गणेश जी की मूर्ति भी बाईं ओर रखें। फिर मिट्टी के बर्तन में जौ बोएं और एक लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सा अक्षत डालें। जल से भरे लोटे के ऊपर आम के पत्ते लगाकर जटा वाला नारियल रखें।

इसके बाद मंत्रों का उच्चारण करते हुए मां दुर्गा को पूजा सामग्री अर्पित करें। माता के श्रृंगार का सामान विशेष रूप से चढ़ाएं। फिर घी का दीपक जलाकर मां दुर्गा की आरती करें और उनसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करें।

नवरात्रि में पूजा का महत्व

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और हर तरह की बाधाएं दूर होती हैं। भक्तों को इस दौरान सच्चे मन से मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए।

Tags: chaitra navratriNavratri 2025
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Navratri 2025 Maha Ashtami Kanya Pujan

Navratri 2025: नवरात्रि की अष्टमी शक्ति उपासना का पावन अवसर,कैसे करे महागौरी की आराधना और कन्या पूजन से पाए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

by SYED BUSHRA
September 26, 2025

Navratri 2025: Ashtami Kanya Pujan Significance:नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है। नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ...

Kanpur News : पहले देनी होगी सनातनी होनी की ‘अग्निपरीक्षा’, पास होने पर ही पूरी होगी डांडिया खेलने की इच्छा

Kanpur News : पहले देनी होगी सनातनी होनी की ‘अग्निपरीक्षा’, पास होने पर ही पूरी होगी डांडिया खेलने की इच्छा

by Vinod
September 26, 2025

कानपुर। नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही देशभर में गरबा और डांडिया महोत्सवों की तैयारियां जोरों...

Shardiya Navratri 2025: इस गांव में विराजमान हैं परेतिन माता, यहां भक्त करते हैं डायन की अराधना

Shardiya Navratri 2025: इस गांव में विराजमान हैं परेतिन माता, यहां भक्त करते हैं डायन की अराधना

by Vinod
September 25, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। शारदीय नवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। देवी के मंदिरों...

Navratri 2025 : कुछ ऐसी है कानपुर के इन 6 देवी मंदिरों की गाथा, भक्त चढ़ाते ईंट-पत्थर तो मातारानी बांटती खजाना

Navratri 2025 : कुछ ऐसी है कानपुर के इन 6 देवी मंदिरों की गाथा, भक्त चढ़ाते ईंट-पत्थर तो मातारानी बांटती खजाना

by Vinod
April 2, 2025

कानपुर। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और देशभर में सुबह से लेकर देरशाम तक देवी मंदिरों में भक्तों...

Navratri 2025 : 1700 वर्ष प्राचीन इस मंदिर में विराजमान हैं 12 देवियां, 9 मोहल्लों के साथ ही देवी के नाम पर चलता है बैंक

Navratri 2025 : 1700 वर्ष प्राचीन इस मंदिर में विराजमान हैं 12 देवियां, 9 मोहल्लों के साथ ही देवी के नाम पर चलता है बैंक

by Vinod
March 30, 2025

कानपुर। नवरात्रि के पावन महिने का आगाज रविवार से हो गया। पूरे शहर के देवी मंदिरों को सजाया गया है।...

Next Post
1 अप्रैल 2025 से बैंकिंग, टैक्स और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े कौन से नए नियम होंगे लागू

1 अप्रैल 2025 से बैंकिंग, टैक्स और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े कौन से नए नियम होंगे लागू

IPL 2025 GT vs MI : कौन है वह 5 खिलाड़ी, जिन्होंने मुम्बई की डुबाई नाव, गुजरात की जीत पर मुस्कराया ‘प्रिंस’

IPL 2025 GT vs MI : कौन है वह 5 खिलाड़ी, जिन्होंने मुम्बई की डुबाई नाव, गुजरात की जीत पर मुस्कराया ‘प्रिंस’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version