जेल बदल दो… नहीं तो वो हत्या करवा देंगे, कासगंज में अब्बास अंसारी को किससे है जान का खतरा

यूपी। बीते दिनों मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में शिफ्ट किया गया है। लेकिन अब उन्हें यहां जान का डर सता रहा है। दरअसल अब्बास अंसारी के भाई उमर अंसारी ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अब्बास को दूसरे जेल में ट्रांसफर करने की गुहार लगाई है। इसकी वजह कासगंज जेल में बंद आजमगढ़ के गैंगस्टर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह है। ऐसा कहा जा रहा है कि कुंटू सिंह से अब्बास की जान को खतरा है। उमर ने लिखा कि माफिया बृजेश सिंह और धनंजय सिंह अपने शूटर कुंटू सिंह से जेल में अब्बास की हत्या करवा सकते हैं।

चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड था कुंटू सिंह

बता दें कि लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में कुंटू सिंह मास्टरमाइंड था। अब वह भी कासगंज जेल मे हैं। अजीत सिंह हत्याकांड के साथ ही बसपा के पूर्व विधायक सर्वेश उर्फ सीपू सिंह की 2013 में दिनदहाड़े गोली मारकर की गई थी, इस हत्याकांड में भी कुंटू सिंह का नाम आया था। इस समय कुंटू सिंह भी कासगंज जेल में बंद है। इसलिए अब्बास अंसारी की जान को खतरा बताया गया है। 

अब्बास को चित्रकूट से कासगंज क्यों किया गया शिफ्ट

विधायक अब्‍बास अंसारी पहले आपराधिक मामलों में चित्रकूट जेल में बंद थे। जहां हाल ही में उनसे गैर कानूनी तरीके से मुलाकात करने करने के कारण उनकी पत्नी निकहत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि अब्बास को चित्रकूट से कासगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब अब्बाज के भाई ने कासगंज जेल से उनके ट्रांसफर की गुहार लगाई है।

Exit mobile version