• About us
  • Election Result
  • Home
  • Privacy Policy
  • Stories
Wednesday, October 1, 2025
News1India
  • Home
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • World
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Noida: छठ पूजा पर स्कूलों में छुट्टी: नोएडा और लखनऊ में 7 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल

छठ पूजा के मौके पर गौतम बुद्ध नगर के सभी स्कूलों में 7 नवंबर को छुट्टी रहेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नर्सरी से 8वीं तक के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के लिए छुट्टी का आदेश जारी किया है। लखनऊ और दिल्ली में भी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

by Mayank Yadav
November 6, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Noida
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Noida News: छठ पूजा के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर के सभी स्कूलों में 7 नवंबर को छुट्टी रहेगी. जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राहुल पंवार ने यह आदेश जारी किया है। नर्सरी से लेकर 8वीं तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। यह आदेश प्रयागराज शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के पालन में जारी किया गया है, और सभी स्कूलों को इसका पालन करने का निर्देश दिया गया है।

इस छुट्टी के चलते, Noida में लाखों छात्र-छात्राओं को छठ पूजा के अवसर पर स्कूलों से राहत मिलेगी। शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने कहा कि यह आदेश विशेष रूप से छठ पूजा के आयोजन को देखते हुए लिया गया है, जिससे श्रद्धालु इस पर्व को बिना किसी परेशानी के मना सकें।

Related posts

Noida

Noida में अपर आयुक्त पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले 14 अधिकारियों का ट्रांसफर, उठे सवाल

September 11, 2025
Noida

Noida का ज्योतिषी मुंबई में बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार, व्यक्तिगत रंजिश का खुलासा

September 7, 2025

Noida

लखनऊ और दिल्ली में भी घोषित हुई छुट्टियां

Noida के अलावा, लखनऊ में भी 7 नवंबर को स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी ने इसे जिला स्तरीय अवकाश घोषित किया है। हालांकि, यह सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा, इसलिए सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।

वहीं, दिल्ली में भी छठ पूजा के मद्देनजर 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, प्रदूषण की स्थिति को लेकर दिल्ली के लोग चिंतित हैं, लेकिन दिल्ली सरकार ने इस दिन के लिए प्रदूषण के कारण स्कूलों में छुट्टी की घोषणा नहीं की है।

Akhilesh Yadav: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अखिलेश यादव का तंज: ‘क्या भाजपा सरकार खुद पर चलवाएगी बुलडोजर?

सीएम योगी से थी छुट्टी की मांग

यूपी, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में छठ पूजा की विशेष महत्ता है। छठ पर्व की छुट्टियों को लेकर पहले ही बिहार और झारखंड सरकार ने घोषणा कर दी थी। उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ ने घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा की मांग उठाई थी, साथ ही स्कूलों में छुट्टी की भी अपील की थी।

छठ पूजा 8 नवंबर तक जारी रहेगा, और इस बीच श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार पर्व की पूजा अर्चना करेंगे।

Tags: Noida
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Akhilesh Yadav: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अखिलेश यादव का तंज: ‘क्या भाजपा सरकार खुद पर चलवाएगी बुलडोजर?

Next Post

Kannauj Crime: दोस्ती पर भारी पड़ी आशिकी-प्रेमिका के चक्कर में की हत्या, लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Noida

Noida में अपर आयुक्त पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले 14 अधिकारियों का ट्रांसफर, उठे सवाल

by Mayank Yadav
September 11, 2025
0

Noida Transfer Dispute: उत्तर प्रदेश के राज्य कर विभाग से एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। नोएडा में तैनात...

Noida

Noida का ज्योतिषी मुंबई में बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार, व्यक्तिगत रंजिश का खुलासा

by Mayank Yadav
September 7, 2025
0

Noida Astrologer: नोएडा में रह रहे ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ अश्विनी कुमार (51) ने मुंबई में बड़े बम धमाके की...

Noida

Noida में IAS अफसर पर महिला उत्पीड़न आरोप, उसी ने बनाई जांच कमेटी, विभाग में आक्रोश की लहर

by Mayank Yadav
August 21, 2025
0

Noida IAS officer harasses woman: नोएडा जीएसटी जोन में तैनात एक वरिष्ठ आईएएस अफसर पर महिला अधिकारी ने उत्पीड़न के...

Noida

Noida में चुने जाएंगे मेयर और पार्षद? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के मायने और फायदे

by Mayank Yadav
August 16, 2025
0

Noida Municipal Corporation: नोएडा में चुनी हुई स्थानीय सरकार की मांग अब जोर पकड़ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल...

Next Post
Kannauj

Kannauj Crime: दोस्ती पर भारी पड़ी आशिकी-प्रेमिका के चक्कर में की हत्या, लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Election Result
  • Home
  • Privacy Policy
  • Stories

Follow Us

No Result
View All Result
  • About us
  • Election Result
  • Home
  • Privacy Policy
  • Stories

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version