Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home एडिटर चॉइस

बाल विवाह अभिशाप… मुस्लिम शादियां POCSO Act से बाहर नहीं, शादी की आड़ में नाबालिग से यौन संबंध अपराध- केरल हाईकोर्ट

Anu Kadyan by Anu Kadyan
November 20, 2022
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। बाल विवाह मानवाधिकार का उल्लंघन है। यह बच्चे की पूरी क्षमता के विकास से समझौता करता है। अब इस बात पर केरल कोर्ट ने भी मोहर लगा दी है।

बच्चे के साथ हर तरह का यौन शोषण अपराध

दरअसल केरल उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट का कहना है कि व्यक्तिगत कानून के तहत मुसलमानों के विवाह को पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के दायरे के अंदर ही आते  हैं। उन्हें इससे बाहर नहीं किया गया है। बता दें कि न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस की एकल पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यदि विवाह में एक पक्ष नाबालिग है तो विवाह की वैधता के बाद भी पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के तहत अपराध के दायरे में आएगा। 

RELATED POSTS

WRESTLERS PROTEST: पहलवानों द्वारा बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए नए आरोप

June 2, 2023

Kerala High Court: कुलपतियों के खिलाफ़ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई न करें राज्यपाल, HC ने दिया आदेश

November 9, 2022

वहीं न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस ने आगे कहा कि पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) विशेष रूप से यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। यह एक विशेष कानून है। उन्होंने कहा कि एक बच्चे के खिलाफ हर प्रकार के यौन शोषण को अपराध दायरे में रखा है। विवाह को भी इसी दायरे में रखा गया है। विवाह पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) से बाहर नहीं रखा गया है। 

मुस्लिम युवक जमानत याचिका खारिज


बता दें कि अदालत ने यह फैसला एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी 31 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज करते हुए सुनाया है। मुस्लिम युवक ने तर्क दिया कि उसने मार्च 2021 में लड़की पर लागू व्यक्तिगत कानूनों के तहत ही वैध रूप से शादी की थी। जबकि कोर्ट ने कहा कि बाल विवाह को मानवाधिकार का उल्लंघन करता है। क्योंकि यह बच्चे की पूरी क्षमता के विकास से समझौता करता है। बाल विवाह समाज के लिए एक अभिशाप है।


कोर्ट ने कहा कि पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के द्वारा शादी की आड़ में बच्चे के साथ हो रहे शारीरिक शोषण पर रोक लगाना है। वहीं पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के तहत बच्चे के साथ यौन संबंध भले ही वह किसी की आड़ में हो या शादी ही क्यों न हो वह अपराध है माना जाता है और हमारा मकसद यही है कि इस कानून के जरिए कमजोर, भोले-भाले और मासूमों रक्षा की जा सके। 

दुष्कर्म के आरोपी दंपती को दोहरी उम्र कैद

इस बीच लक्षद्वीप के कवारत्ती में एक विशेष पॉक्सो अदालत ने दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दो मामलों में एक दंपती को दोहरी उम्र कैद की सजा सुना कर इतिहास रचा है। दरअसल न्यायाधीश अनिल कुमार ने लक्षद्वीप निवासी मूसा कुन्नागोथी और उसकी पत्नी नूरजहां बंडरागोथी को 12 साल से कम उम्र की दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील उद्देश्य के लिए उसका वीडियो बनाने का दोषी करार देते हुए फैसला सुनाया है।

Tags: bail plea rejectedKerala High CourtMuslim marriagespocso act
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

WRESTLERS PROTEST: पहलवानों द्वारा बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए नए आरोप

by Ayushi Dhyani
June 2, 2023

पहलवानों द्वारा चलाए गए अदोंलन में हर बीतते दिन एक नयी बात सामने आ रही हैं। बता दें कि देश...

Kerala High Court: कुलपतियों के खिलाफ़ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई न करें राज्यपाल, HC ने दिया आदेश

by Juhi Tomer
November 9, 2022

केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्यपाल के विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान को अदालत में मामले की सुनवाई...

अल्मोड़ा: पोक्सो अधिनियम का आरोपित दिल्ली सचिवालय का अधिकारी गिरफ्तार

by Abhinav Shukla
October 5, 2022

अल्मोड़ा। पॉक्सो अधिनियम के आरोपित दिल्ली सचिवालय के अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस से केस...

Karnataka: लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति गिरफ्तार, मठ के स्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिग लड़कियों ने लगाया था रेप का आरोप

by Muskaan Rajput
September 2, 2022

कर्नाटक पुलिस ने लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति मुरुगा को चित्रदुर्ग जिला जेल में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में...

Next Post

Vespa और Ola को टक्कर देने के लिए इस कंपनी ने उतारा महज 42 हजार में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, खरीदने के लिए लग रही है लाइन

Karnataka: कॉलेज में मौज-मस्ती में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाना पड़ा भारी, 3 इंजीनियरिंग छात्रों को किया गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version