Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home देश

चीनी जासूसी जहाज युआन वांग-5 फिर हिंद महासागर क्षेत्र में लौटा, श्रीलंका में डाले था डेरा

Juhi Tomer by Juhi Tomer
December 5, 2022
in देश, राष्ट्रीय, विदेश, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट पर लगभग पांच माह तक डेरा डालने के बाद चीनी जासूसी जहाज युआन वांग-5 फिर हिंद महासागर क्षेत्र में लौटा है। आईओआर में चीन के जासूसी जहाज की एंट्री भारत के लिए खतरे की घंटी है। महज तीन महीने में दूसरी बार चीनी जासूसी जहाज की आवाजाही भारत और अमेरिका के विरोध जताने के बावजूद हो रही है। चीने के दो जासूसी जहाज युआन वांग-6 और यमुना वांग-5 तीन माह से हिंद महासागर क्षेत्र में चक्कर लगा रहे हैं।

चीन अपने जहाज युआन वांग-6 और युआन वांग-5 को ‘रिसर्च शिप’ कहता है, यानी एक ऐसा नौसेनिक जहाज जिसका काम समुद्र में वैज्ञानिक अनुसंधान करना है। भारत और अमेरिका इन्हें ‘स्पाई शिप’ मानते हैं, यानी एक ऐसा जहाज दो दूसरे देशों की जासूसी करने के लिए तैनात किया जाता है। युआन वांग 5 नाम का चीनी नौसैनिक जहाज 16 अगस्त को श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंचा था। उस समय भी भारत और अमेरिका ने विरोध जताकर श्रीलंका से चीनी जहाज को अपने यहां ठहरने की इजाजत न देने को कहा था, क्योंकि चीन का ये जासूसी जहाज सैटेलाइट की मदद से भारत की मिसाइल रेंज और न्यूक्लियर प्लांट पर नज़र रख सकता है।

RELATED POSTS

Crime News

Crime News : भाई – बहन के रिश्ते को किया शर्मसार, अश्लील वीडियो देख भाई ने किया बहन का रेप, फिर गला दबाकर हत्या

February 6, 2024
UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा-  ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा- ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

September 26, 2023

श्रीलंका ने चीनी जहाज दी इजाजत

इसके बावजूद श्रीलंका ने चीनी जहाज को अपने यहांं लंगर डालने की इजाजत दे दी। दरअसल, हंबनटोटा पोर्ट के लिए चीन ने श्रीलंका को 1.5 अरब डॉलर का करज दिया था, जिसे नहीं चुकाने पर चीन ने इस पोर्ट को श्रीलंका से 99 साल की लीज पर लिया है। यही वजह है कि भारत और अमेरिका के विरोध जताने के बावजूद श्रीलंका चीनी जहाज को हंबनटोटा पोर्ट पर लंगर डालने से नहीं रोक पाया। हंबनटोटा पोर्ट से तमिलनाडु के कन्याकुमारी की दूरी करीब 451 किलोमीटर है। चीन का यह जहाज इतना ताकतवर है कि भारत में करीब 750 किमी. दूर तक आसानी से निगरानी कर सकता है। युआन वांग 5 सैटेलाइट और इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइलों को ट्रैक करने में भी सक्षम है।

हिंद महासागर में भारत का एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (ईईजेड) 200 समुद्री मील तक फैला हुआ है। पिछले माह चीन के एक और जासूसी जहाज युआन वांग-6 के हिंद महासागर क्षेत्र में आने की जानकारी मिलने पर भारतीय नौसेना ने ईईजेड में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देने के लिए जाल बिछाया था। भारतीय कानून किसी भी विदेशी जहाज को बिना अनुमति के सर्वेक्षण, अनुसंधान या अन्वेषण करने से रोकता है।

चीनी नौसेना के जहाजों की आवाजाही भी शामिल है

चौकन्नी भारतीय नौसेना के चलते युआन वांग-6 ने भी श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट पर शरण ली थी। महज तीन महीने में दूसरी बार युआन वांग-5 ने हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश किया है। नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने नौसेना दिवस से एक दिन पहले सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत हिंद महासागर के सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रहा है, जिसमें चीनी नौसेना के जहाजों की आवाजाही भी शामिल है। हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में बहुत सारे चीनी जहाज काम करते हैं। इस समय चीनी नौसेना के लगभग 4 से 6 जहाज और कुछ शोध पोत हिंद महासागर में हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मछली पकड़ने के चीनी जहाज हिंद महासागर क्षेत्र में संचालित होते हैं। उन्होंने बताया कि हिंद महासागर क्षेत्र में लगभग 60 अन्य अतिरिक्त क्षेत्रीय बल हमेशा मौजूद रहते हैं। हम सभी घटनाक्रमों पर पैनी नजर रखते हैं।

Tags: chinese spy ship yuan wang 5 entered indian ocean regionlatest news in hindishrilankashrilanka chini ship
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Crime News

Crime News : भाई – बहन के रिश्ते को किया शर्मसार, अश्लील वीडियो देख भाई ने किया बहन का रेप, फिर गला दबाकर हत्या

by Poonam Chaudhary
February 6, 2024
0

Crime News : भाई - बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना (Crime News) सामने आई है. जिसको...

UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा-  ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा- ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

by Juhi Tomer
September 26, 2023
0

ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद के कार्यकर्ताओ ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पिछले कई समय से लगातार सनातन...

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

by Juhi Tomer
September 22, 2023
0

देश की महिलाओं को जिसका इंतजार काफी लंबे वक्त से था वो इंतजार आज खत्म हो चुका है। बता दें...

Lucknow: भूमाफिया ने नदी की कई बीघा जमीन पर किया कब्जा, प्रशासन ने टेके घुटने

Lucknow: भूमाफिया ने नदी की कई बीघा जमीन पर किया कब्जा, प्रशासन ने टेके घुटने

by Juhi Tomer
September 21, 2023
0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में भूमाफियाओं का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां पर बेखौफ भूमाफिया अवैध तरीके...

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, आम्रपाली बिल्डिंग की गिरी लिफ्ट, 9 की मौत

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, आम्रपाली बिल्डिंग की गिरी लिफ्ट, 9 की मौत

by Juhi Tomer
September 15, 2023
0

आम्रपाली बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा उस दौरान हुआ जब लिफ्ट में कई लोग...

Next Post

Rajasthan Accident: चलती बस में चाय पी रहे कंडक्टर की इस गलती की वजह से चली गई जान, हैरान करने वाला है ये हादसा

Neha Bhasin का वीडियो देख भड़के लोग, कहा दूसरी Urfi Javed

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version