Cirkus Trailer: ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह का डबल धमाका, रोहित शेट्टी ने लगाया गोलमाल का तड़का

हाल ही में फिल्म ‘सर्कस’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रोहित शेट्टी ने साल 2022 के खत्म होने से पहले ही अपना धमाका कर दिया है। इस फिल्म ‘सर्कस’ का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है।’सर्कस’ फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े भी है। अब तक आपने रणवीर सिंह को एक्शन और कॉमेडी रोल में देखा होगा। लेकिन इस बार रणवीर ‘सर्कस’ में अलग रूप में नजर आए हैं।

दीपिका और रणवीर एक बार फिर पर्दे पर साथ

इस फिल्म में रणवीर का डबल रोल हैं।’ सर्कस’ फिल्म में दीपिका और रणवीर एक बार फिर पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के आईटम नंबर सॉन्ग में दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई है। दीपिका के साथ ही अजय देवगन का भी कैमियो है।

mal

गोलमाल’ की भी झलक

रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्में हमेशा ही ब्लॉकबस्टर होती हैं। रोहित शेट्टी ने ‘बोल बच्चन’ ‘गोलमाल’ की सीरीज जैसी कई फिल्मों से दर्शकों को खूब हंसाया है। ‘सर्कस’ के 3.38 सेकेंड के ट्रेलर में फिल्म ‘गोलमाल’ की भी झलक देखने को मिली है, जिसने ‘गोलमाल’ के दौर की यादें ताजा कर दी है। यह फिल्म क्रिसमस पर 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

Exit mobile version