Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पानी पर जंग, पंजाब में हालात गंभीर, जानें जालंधर में क्या बोले सीएम भगवंत मान

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा, "पंजाब में पानी की इतनी किल्लत है कि इसके लिए हत्याएं तक हो जाती हैं, ऐसे में हम अपनी मर्जी के बिना अपना पानी दूसरों को कैसे दे सकते हैं?"

Gulshan by Gulshan
May 3, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
CM Bhagwant Mann
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Bhagwant Mann : पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर गहराता विवाद फिलहाल सुलझता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय में करीब डेढ़ घंटे तक चली अहम बैठक के बावजूद दोनों राज्यों के बीच सहमति नहीं बन पाई। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक तीखा बयान सामने आया है, जिसने विवाद को और हवा दे दी है।

जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा, “पंजाब में पानी को लेकर हालात इतने गंभीर हैं कि कई बार जानलेवा झगड़े तक हो जाते हैं। खेतों में लोग दरांती और गंडासा लेकर पहुंच जाते हैं। ऐसे में कोई कैसे उम्मीद कर सकता है कि हम अपना पानी बिना इजाज़त दे देंगे? हम जब मना कर रहे हैं, सहमत नहीं हैं, तो आप हमसे गेट खोलने को कैसे कह सकते हैं?” मान ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या आप हमसे जबरदस्ती पानी लेने आए हैं? ये तरीका नहीं चलेगा।”

RELATED POSTS

Amritpal की गिरफ्तारी के बाद CM Mann ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- हम एजेंडा पॉलिटिक्स नहीं करते..

April 23, 2023

CM भगवंत मान ने नीति आयोग की मीटिंग में MSP की कानूनी गारंटी की मांग की

August 8, 2022

हरियाणा के सीएम ने क्या कहा ?

दूसरी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब अपने हिस्से से ज्यादा पानी इस्तेमाल कर रहा है, जबकि हरियाणा को उसकी तय मात्रा से 17% कम पानी मिल रहा है। उन्होंने भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि “उनकी सरकार सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही है। हरियाणा के कई जिलों में पीने के पानी की समस्या गंभीर हो चुकी है।” सैनी ने आगे कहा, “मुख्यमंत्री मान का रुख सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गलत उदाहरण बन रहा है।”

यह भी पढ़ें : क्या इंस्टाग्राम सच में दिलाता है पैसा? हर सवाल का मिलेगा जवाब…

बैठक में पंजाब ने अपनी पुरानी स्थिति दोहराते हुए केवल 4,000 क्यूसेक पानी देने की सहमति जताई, जबकि हरियाणा अपनी मांग पर कायम रहा और 8,500 क्यूसेक पानी की मांग करता रहा। इस चर्चा में पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर ने सीएम मान की मंशा मंत्रालय के सामने रखी। दरअसल, विवाद की जड़ भाखड़ा डैम से निकलने वाले पानी की मात्रा है। बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) ने हाल ही में निर्णय लिया कि पंजाब हरियाणा को अतिरिक्त पानी प्रदान करे, लेकिन पंजाब सरकार ने साफ कहा कि उनके पास अतिरिक्त पानी देने की गुंजाइश नहीं है।

“मानवता के नाते पानी दिया, अब दबाव न बनाएं”: पंजाब सरकार

पंजाब सरकार का कहना है कि पहले उन्होंने मानवीय आधार पर सीमित मात्रा में पानी हरियाणा को दिया था, लेकिन अब अतिरिक्त पानी की मांग अनुचित है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को दी जा रही मात्रा पहले ही तय सीमा में है और किसी भी अतिरिक्त आवंटन के लिए पंजाब तैयार नहीं।

यह भी पढ़ें : क्या इंस्टाग्राम सच में दिलाता है पैसा? हर सवाल का मिलेगा जवाब…

हरियाणा सरकार का तर्क है कि वर्तमान में भाखड़ा डैम में जलस्तर अधिक है और यदि समय रहते पानी नहीं छोड़ा गया तो मानसून में यह पानी पाकिस्तान की ओर बह सकता है, जिससे राष्ट्रीय नुकसान संभव है। सीएम सैनी ने दो टूक कहा कि “पानी किसी एक राज्य की निजी संपत्ति नहीं है, यह एक साझा प्राकृतिक संसाधन है और इस पर सभी का बराबर हक है।”

Tags: CM BHAGWANT MANN
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Amritpal की गिरफ्तारी के बाद CM Mann ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- हम एजेंडा पॉलिटिक्स नहीं करते..

by Ayushi Dhyani
April 23, 2023

चंडीगढ़: 18 मार्च से फरार चल रहे भगोड़े अमृतपाल सिंह को आज पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भगोड़े को...

CM भगवंत मान ने नीति आयोग की मीटिंग में MSP की कानूनी गारंटी की मांग की

by Web Desk
August 8, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता अधीन हुई नीति आयोग की राष्ट्रीय कौंसिल की मीटिंग को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने...

Punjab: आज दूल्हा बनेंगे CM भगवंत मान, जानिए कौन है दुल्हन गुरप्रीत कौर !

by Web Desk
July 7, 2022

Punjab: पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान आज यानी गुरूवार 7 जुलाई को एक...

Bhagwant Mann Marriage: दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे सीएम भगवंत मान, कल चंडीगढ़ में होगा कार्यक्रम

by Web Desk
July 6, 2022

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) अब दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा...

Punjab Free Electricity: मान सरकार ने लगाई मुफ्त बिजली पर मुहर, अब हर बिल पर मिलेगी 600 यूनिट Free बिजली

by Web Desk
July 6, 2022

Punjab: पंजाब की मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) ने बिजली को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. इस संबंध में...

Next Post
Avior College

एवियर कॉलेज में 'उड़ान' करियर कार्निवल का भव्य आयोजन, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

Pahalgam Attack

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी से मिले उमर अब्दुल्ला, सुरक्षा और बदले पर हुई गहन चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version